---विज्ञापन---
मैं श्रापित हूं… जब ‘धुरंधर’ की इस हसीना पर हुआ काला जादू, करती थी अपने मरने की दुआ
'धुरंधर' से अपनी धांसू पहचान बनाने वाली एस हसीना ने अपने जीवन से जुड़े एक ऐसे राज पर से पर्दा उठाया है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है, एक्ट्रेस ने खुद के ऊपर काला जादू कराए जाने की बात शेयर की जिसे सुनने के बाद उनके फैंस शॉक्ड हैं, इतना ही नहीं इस खूबसूरत हसीना ने यह भी बताया कि उनके पास एक पार्सल भेजा गया था.
कौन हैं वो एक्ट्रेस?
'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. आयशा ने दावा किया कि शायद उन पर किसी ने काला जादू किया है और इसी वजह से उनकी जिंदगी में लगातार अजीब घटनाएं हो रही हैं.
क्यों एक्ट्रेस ने रखा मौन व्रत?
यह खुलासा उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन के व्लॉग में किया. वीडियो में आयशा अपने दोस्त आर्यमन और उनकी गर्लफ्रेंड योगिता के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समय के लिए मौन व्रत रखा है, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि उनकी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा.
आयशा के साथ हुईं अजीब घटनाएं
आयशा ने कहा कि उनके साथ आए दिन कोई न कोई अजीब घटना हो जाती है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी जिंदगी में इतनी क्रेजी स्टोरीज हैं कि उनके पास हमेशा नया कंटेंट तैयार रहता है.
कैसे बिगड़ी तबीयत?
एक्ट्रेस ने बताया कि जिस दिन की यह घटना है, उस दिन सुबह से ही उनकी तबीयत बेहद खराब थी. वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थीं, लेकिन किसी तरह बाहर जाने का फैसला किया. इसी बीच उनका आईफोन भी टूट गया, जिससे उनका दिन और भी खराब हो गया.
बार-बार डिलीवरी ब्वॉय का आया कॉल
इसके बाद उन्हें लगातार चार दिनों से एक डिलीवरी कॉल आ रही थी. कॉल करने वाले ने कहा कि उनके नाम एक पार्सल आया है. आयशा को याद नहीं था कि उन्होंने कोई ऑर्डर किया है, लेकिन फिर भी उन्होंने डिलीवरी अपने नए घर पर मंगवा ली.
पार्सल खोलते ही हुईं शॉक्ड
जब उन्होंने पार्सल खोला तो वह हैरान रह गईं. बॉक्स के अंदर एक पैकेट था, जिसमें सिर्फ मिट्टी भरी हुई थी. आयशा ने तुरंत डिलीवरी बॉय से कहा कि यह उनका ऑर्डर नहीं है, लेकिन पैकेट खुल जाने की वजह से उन्हें 600 रुपये भी देने पड़े.
काला जादू का आयशा ने किया जिक्र
इस पूरी घटना के बाद आयशा ने हंसते हुए कहा, 'अगर किसी को मुझ पर काला जादू करना ही है तो मुझे थोड़ी-थोड़ी तकलीफ मत दो, सीधे पूरा मार दो. मेरा किस्सा खत्म हो जाए, आपका भी काम हो जाए. हो सकता है कि मैं सच में श्रापित हूं. वह काला जादू वाला पैकेट था.'
खुद को आयशा बोलीं श्रापित!
हालांकि, आयशा ने यह बात हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस किस्से पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग इसे महज एक मजेदार घटना मान रहे हैं, तो कुछ को आयशा का अंदाज काफी एंटरटेनिंग लग रहा है. फिलहाल, उनका यह खुलासा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.