---विज्ञापन---

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बाद हैं सिच्युएशनशिप में? जानें क्या है इसका मतलब!

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बॉलीवुड के जाने माने कपल हैं और कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2024 में दोनों ने शादी की थी. सादी के बाद से कपल हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं इन दिनों जैकी तब खबरों में आ गए जब उन्होंने रकुल के साथ अपनी शादी को सिच्युएशनशिप बताया, जो कि जेनजी के बीच काफी पॉपुलर है. जैकी का यह कमेंट एक साधारण बातचीत के दौरान आया था. कपल ने अपने रिश्ते पर खुलकर और ईमानदारी से बात की. हालांकि उनके इस शब्द के इस्तेमाल के बाद लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं और सवाल कर रहे हैं.

जैकी ने अपनी और रकुल की शादी पर कही ये बात

दरअसल, जैकी भगनानी ने हाल ही में यूट्यूब चैनल जिंगाबाद से बात की, जहां उन्होंने रकुल के साथ अपने रिश्ते को एक तरह से सिच्युएशनशिप बताया. उन्होंने इंटरव्यू में कहा, " हमने एक दूसरे से कहा कि हम अब 20-21 साल के नहीं है. हम दोनों ने लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. मैं पर्सनली एक खुशमिजाज इंसान हूं. मैं किसी ऐसे शख्स की तलाश नहीं कर रहा जो मेरे अंदर के खालीपन को भर सके, क्योंकि अगर मैं उदास रहूंगा, तो चाहे कोई भी मेरी लाइफ में आए, मैं उदास ही रहूंगा और तुम भी पर्सनल रूप से खुश हो. साथ में हम ज्यादा खुश हैं.

---Advertisement---

रकुल ने अपने रिश्ते पर कही ये बात

शादी करने के अपने फैसले पर बात करते हुए रकुल ने कहा, " एक दूसरे के लाइफ में खालीपन को भर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि आप मुझे वेकेशन पर नहीं ले गए. इसलिए मैं दुखी हूं. मैं उस वेकेशन पर अकेले भी जा सकती हूं. मुझे लगता है कि लाइफ में बात करने के लिए और भी जरूरी बातें हैं.

जैकी ने रिश्ते को बताया सिच्युशेनशिप

इस बीच जैकी ने कहा, " रकुल और मैं शादीशुदा हैं. लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिच्युएशनशिप है, जिसका मतलब है कि हम एक दूसरे के लिए ही बने हैं क्योंकि इसलिए हमारी शादी हुई है. लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि मैं उससे किसी भी बात पर खुलकर बात कर सकता हूं. बता दें कि रकुल और जैकी की शादी को दो साल हो गए हैं. दोनों ने 21 फरवरी 2026 को अपनी दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की.

---Advertisement---

क्या होता है सिच्युशेनशिप?

सिच्युशेनशिप एक मॉर्डन डेटिंग शब्द है, जिसका इस्तेमाल ऐसे रोमांटिक या इमोशनल संबंध को बताने के लिए किया जाता है. जिसकी कोई क्लियर डेफिनेशन या कमिटमेंट नहीं होता है. यह एक कैजुअल रिश्ते और कमिटेड रिश्ते की स्थिति के बीच होता है. सिच्युएशनशिप में लोग साथ में समय बिता सकते हैं, इमोशनली और फिजिकल रिश्ता शेयर कर सकते हैं और कपल की तरह भी रह सकते हैं.

काम को लेकर बात करें तो रकुल प्रीत सिंह आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म दे दे प्यार दे 2 में नजर आईं थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस मूवी में अजय और रकुल के अलावा मिजान जाफरी, आर माधवन, जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इसके बाद वह जल्द ही पति पत्नी और वो दो में नजर आएंगी. जो कि 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Apr 25, 2026 07:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.