---विज्ञापन---

बेटी सिपारा खान के आते ही अरबाज खान की लगी लॉटरी! बिना फिल्म किए कमाए करोड़ों

Arbaaz Khan Hits Jackpots: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि, इस बार वो अपनी फिल्म और पर्सनल लाइफ की वजह से नहीं, बल्कि अपनी कमाई के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, अरबाज खान ने बिना फिल्म किए ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

अरबाज खान ने बेचा अपार्टमेंट

  सीआरई मैट्रिक्स से मिली प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, अरबाज खान ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित अपने एक अपार्टमेंट को 6.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह लेनदेन 5 मई, 2026 को रजिस्टर किया गया था.

---Advertisement---

अरबाज खान को करोड़ों का फायदा

  डॉक्यूमेंट के अनुसार, यह अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट में इंफिनिटी मॉल के पास, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट के टावर-बी में स्थित है. फ्लैट का कारपेट एरिया 1,369 वर्ग फुट है और इसमें दो कार पार्किंग की जगह शामिल है. खरीदारों ने इस लेनदेन के लिए 39 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है.

बेटी सिपारा खान हैं लकी चार्म

  ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी डील में अरबाज खान को करोड़ों रुपये का प्रोफिट हुआ है. हालांकि, एक्टर को हुए मुफाने का सटीक आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आ पाया है, लेकिन इतना तय है कि ये डील अरबाज खान के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है. सोशल मीडिया पर लोग अरबाज खान की बेटी सिपारा खान को उनका लकी चार्म बता रहे हैं.

---Advertisement---

अरबाज खान ने खदीरा नया अपार्टमेंट

  जैपकी से मिली प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, इससे पहले अरबाज खान ने मुंबई के जोगेश्वरी एरिया में 2.78 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा था, जो 1,243 वर्ग फुट का रेरा कारपेट एरिया वाला अपार्टमेंट है. यह अपार्टमेंट मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम में लिंक रोड पर स्थित ऑटोग्राफ रेजिडेंसी बिल्डिंग की 27वीं मंजिल पर है, जिसके दो पार्किंग प्लेस हैं.

फरवरी हुई डील

    डॉक्यूमेंट के अनुसार, अरबाज खान ने इस अपार्टमेंट को 22,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक की कीमत पर खरीदा था. एक्टर ने ये प्रॉपर्टी 17 फरवरी, 2026 को रजिस्टर करवाई थी, जिसके लिए उन्होंने 16 लाख रुपये से अधिक का स्टैंप शुल्क और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी थी.

First published on: May 08, 2026 02:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.