---विज्ञापन---
रिसेप्शन में छाया अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक, न मंगलसूत्र-न चूड़ा… सुर्ख लाल साड़ी में नजर आईं बोनी कपूर की लाडली
Anshula Kapoor Reception: कपूर परिवार में शादी की खुशियां अभी भी जारी हैं. 6 जुलाई को रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर के लिए मंगलवार शाम मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नई दुल्हन अंशुला कपूर के लुक की रही.
रिसेप्शन में छाईं अंशुला कपूर
रिसेप्शन के लिए अंशुला ने ट्रेडिशनल लेकिन बेहद एलिगेंट अंदाज चुना. उन्होंने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल की सुर्ख लाल बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी, जिसमें मॉडर्न कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज और कंटेंपररी ड्रेपिंग ने उनके लुक को खास बना दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि शादी के बाद यह उनका पहला सेलिब्रेशन है, इसलिए उन्होंने इस खास मौके के लिए सुर्ख लाल रंग चुना.
बाकी दुल्हन से अलग दिखा अंदाज
दिलचस्प बात यह रही कि अंशुला ने बाकी नई दुल्हनों की तरह न गले में मंगलसूत्र पहना, न हाथों में चूड़ा और न ही मांग में सिंदूर लगाया. उन्होंने सिर्फ कुंदन जूलरी, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, सटल मेकअप और क्लासिक हेयर बन के साथ अपने लुक को पूरा किया. उनका यह सिंपल और ग्रेसफुल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
रोहन ठक्कर ने दी बड़े-बड़े एक्टर को टक्कर
वहीं उनके पति रोहन ठक्कर ब्लू शेरवानी में काफी डैशिंग नजर आए. दोनों ने रिसेप्शन वेन्यू के बाहर पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए और शादी की शुभकामनाएं स्वीकार कीं.
जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर ने लूटी महफिल
रिसेप्शन में कपूर परिवार के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे. जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा, जबकि सदाबहार अभिनेत्री रेखा की मौजूदगी ने पार्टी में अलग ही चार चांद लगा दिए.
स्टाइलिश दिखे अनिल कपूर तो बोनी नजर आए खुश
अनिल कपूर हमेशा की तरह स्टाइलिश बंदगला सूट में नजर आए, वहीं बोनी कपूर व्हाइट सूट और ब्लैक पैंट में बेहद स्मार्ट दिखे. बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी.
क्लासी दिखे बॉबी देओल तो अपनी परंपरा निभाते दिखे जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी ब्लैक सूट में काफी क्लासी अंदाज में पहुंचे और न्यूलीवेड कपल को शुभकामनाएं दीं. वहीं जैकी श्रॉफ अपनी खास परंपरा निभाते हुए गिफ्ट के रूप में पौधा लेकर आए और अंशुला-रोहन को आशीर्वाद दिया.
फैंस दे रहे शुभकामनाएं
रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. खासकर अंशुला कपूर का सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत ब्राइडल लुक फैंस का दिल जीत रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.