---विज्ञापन---
”क्या दूधिया बदन…’ अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया पर किया था कमेंट, सफाई में अब बोले-‘वो बेटी…’
अन्नू कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह हमेशा ही अपनी बातों को बिना किसी फिल्टर के लोगों के सामने शेयर करते रहते हैं और कई बार इसके कारण वह विवादों में भी फंस जाते हैं. वहीं, बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि उन्होंने अब इस पूरे विवाद पर सफाई दी है.
अन्नू कपूर ने तमन्ना को कहा था दूधिया बदन
दरअसल बीते साल अक्टूबर में अन्नू कपूर ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में तमन्ना भाटिया को लेकर कुछ ऐसा कमेंट किया था, जिससे लोग हैरान रह गए थे. एक्टर से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद है? तो इसपर एक्टर ने जवाब दिया था कि, " आहा, माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है, आहा."
तमन्ना को दूधिया बदन कहने पर अन्नू कपूर ने दी सफाई
एक्टर के इस कमेंट पर उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि उन्होंने अब हाल ही में अपने इस कमेंट पर सफाई दी है. वह हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने इस कमेंट को लेकर सफाई देते हुए कहा, " लोगों ने मुझे गालियां दीं. खूसट बूढ़ा कहा और सठिया गया है जैसी बातें भी कहीं. मेरा कहना सिर्फ इतना है कि अगर मैं दूधिया बदन कहता हूं, तो बवाल मच जाता है, लेकिन अगर में यह बात इंग्लिश में मिल्की बॉडी कहता हूं तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होती है." हालांकि एक्टर ने बाद में ये भी कहा कि तम्मा उनकी बेटी की उम्र की हैं और उनके मन में उनके लिए किसी भी तरह की कोई गलत भावना नहीं है.
तमन्ना के पैर छूने को तैयार हैं अन्नू कपूर
एक्टर ने आगे लगा, " बुरा लगा तो पैर छूने के लिए तैयार हूं." अगर तमन्ना को मेरी बात बुरी लगी है तो मैं उनके पैर छूने के लिए भी तैयार हूं. अगर एक 71 साल का आदमी उनके पैर छूएगा तो वे क्या कहेंगी? मेरा इरादा बिल्कुल साफ है और मुझे अपनी सच्चाई पता है.
तमन्ना ने सुनाया था ये किस्सा, जिसपर अन्नू कपूर ने किया था कमेंट
बता दें कि तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां अपने बच्चों को उनकी फिल्म स्त्री 2 के गाने आज की रात को सुनाकर सुलाती है. एक्ट्रेस की इन्हीं बातों को दोहराते हुए शुभंकर ने अन्नू कपूर से सवाल किया था जिसपर एक्टर ने कहा था, "कितनी उम्र के बच्चे सो जाते हैं? 70 साल का भी बच्चा हो सकता है. एक्टर की बातों का जवाब सुन एंकर और वो खुद हंस पड़ते हैं.
अन्नू कपूर ने तमन्ना के लिए कही थी ये बात
हालांकि बाद में एक्टर ने अपनी बातों को पूरा किया था और कहा, "'एक बार आप उनसे पूछिए. मैं होता जरूर पूछता कि कितने उम्र के बच्चे सो जाते हैं. मैं 70 साल पुराना बच्चा हूं और 11 साल पुराना बुड्ढा तो कौन सो जाता है. ये बहन तमन्ना भाटिया अपने गाने से, अपने अंदाज से या अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुला रहीं हैं, तो ये बहुत अच्छी बात है। ये हमारे बच्चों के लिए बहुत बड़ी कृपा होगी कि हमारे बच्चे स्वस्थ और मीठी नींद सो रहे हैं.