Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे पाकिस्तान में…’ Dhurandhar को लेकर ये क्या बोल गईं अमीशा पटेल? कह डाली ये बड़ी बात

---विज्ञापन---

Ameesha Patel Claims on Dhurandhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीशा पटेल महीनों बाद एक बार फिर से चर्चा में हैं. फिल्मों से दूर रह रही अमीशा पटेल इस बार अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'गदर' फ्रेंचाइजी को रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' से बड़ी हिट बताया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी फिल्म 'गदर' को पाकिस्तान भी काफी पसंद किया गया था. चलिए, जानते हैं कि अमीशा पटेल ने और क्या कुछ कहा है.

अमीशा पटेल का बड़ा दावा

इस साल 15 जून को सनी देओल और अमीशा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की 25वीं सालगिराह है. इस बीच अमीशा पटेल ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में 'गदर' फ्रेंचाइजी की सफलता पर बात करते हुए दावा किया कि उनकी दोनों 'गदर' फिल्में 'धुरंधर' से बड़ी हिट थीं.

---Advertisement---

मुझे पाकिस्तान में...

अमीशा ने कहा, 'फिल्म 'गदर' की वजह से मुझे पाकिस्तान में सबसे बड़ा फैनबेस मिला, वहां की कई महिलाएं मेरी सेक्रेटरी को फोन करती थीं. किसी तरह नंबर मिलने पर, बुजुर्ग महिलाओं ने फोन करके कहा, 'क्या अमीशा जी, पाकिस्तान को अपने रुला दिया, सकीना ने रुला दिया? उन्हें गदर बहुत पसंद आई.'

सिनेमाघरों में मिली 100% ओपनिंग

'गदर: एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अमीषा पटेल ने बताया कि काम के बोझ के कारण वो 'गदर' की सफलता को समझ ही नहीं पाईं. उन्होंने कहा कि पहले ही दिन के कलेक्शन से फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो गई थी. फिल्म को पूरे देश के सभी सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों में 100% ओपनिंग मिली.

---Advertisement---

धुरंधर से भी ज्यादा...

अमीशा ने आगे कहा, मैं 25 साल बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं, और मैं आज भी एक आइकॉनिक हैं और इसका दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए एक आइकॉनिक बन गया है. आसान भाषा में कहूं तो गदर 1 और गदर 2 को सिनेमाघरों में देखने वाले दर्शक संख्या सबसे ज्यादा है, धुरंधर 1 और 2 से भी ज्यादा. अब मैं सिनेमाई इतिहास का हिस्सा हूं.'

First published on: Jun 13, 2026 04:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola