---विज्ञापन---
‘कटरीना-विक्की से लेकर सलमान-रणवीर सिंह तक’… अंबानी परिवार की गणेश पूजा में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स
14 अगस्त को अंबानी परिवार ने अपने घर में गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन रखा था और इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
14 अगस्त को देशभर में भक्ति भाव के साथ सभी ने अपने-अपने घरों में गणेश भगवान का स्वागत किया. देश भर में कल से लोग गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने घरों में गणेश जी का स्वागत किया और उनकी स्थापना की. इस मौके पर अंबानी परिवार ने भी मुंबई में अपने घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा था. अंबानी परिवार ने घर में बेहद खूबसूरत गणेश जी मूर्ति की स्थापना की. इस मौके पर उन्होंने अपने घर एंटीलिया को गेंदे के फूलों से सजाया था. जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. साथ ही गणेश चतुर्थी के जश्न की भी तमाम फोटोज वीडियो सामने आईं है. इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स सज-धज कर पहुंचे थे. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने परिवार और पार्टनर्स के साथ पहुंचे हैं.
सलमान खान-रणवीर सिंह
सलमान खान गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे. उन्होंने इस दौरान सिंपल ब्लू शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी. साथ ही सिर पर कपड़ा बांधा हुआ था. इसके अलावा रणवीर सिंह भी अंबानी परिवार के इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए. वह अपनी पत्नी दीपिका के बगैर इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.
करीना कपूर-सैफ अली खान-करिश्मा कपूर
करीना कपूर अपने पति और एक्टर सैफ अली खान के साथ गणेश चतुर्थी की पूजा में शामिल हुई थीं. इसके अलावा उनके साथ दोनों बेटे जेह और तैमूर भी थे. वहीं, करिश्मा कपूर भी करीना के साथ इस सेलिब्रेशन में शामिल हुईं.
कटरीना कैफ-विक्की कैशल, जेनेलिया डिसूजा-रितेश देशमुख
कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे. कपल इस दौरान बेहद खूबसूरत दिख रहे थे. इसके अलावा जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी पहुंचे थे. जेनेलिया ने इस दौरान लहंगा पहना हुआ था और रितेश ब्लैक कलर के धोती कुर्ता में नजर आए.
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी पूजा में शामिल हुए थे. साथ ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए.
अंबानी पूजा में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स
इन सभी के अलावा इस सेलिब्रेशन में दिशा पटानी, कृति सेनन, गौरी खान, जाह्नवी कपूर, ओरी, अनन्या पांडे, रेखा, एकता कपूर, रामदेव बाबा, काजोल, जैसे तमाम सितारे पूजा में शामिल होने के लिए एंटीलिया पहुंचे थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.