---विज्ञापन---
Alia Bhatt या Bobby Deol, Alpha में कौन निभाएगा ‘अल्फा किलर’ का रोल?
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म अल्फा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ नजर आएंगी. वहीं, हाल ही में फिल्म के एक किरदार को लेकर अपडेट आया है. इस मूवी में एक अल्फा किलर का रोल होने वाला है, तो इस रोल को बॉबी देओल या फिर आलिया भट्ट में से कौन करेगा, चलिए जानते हैं इसके बारे में.
अल्फा में अल्फा किलर बनेंगी आलिया
दरअसल, हाल ही में प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक दमदार रोल में नजर आएंगी. सूत्र ने बताया कि, " वह YRF स्पाई यूनिवर्स में अल्फा किलर की भूमिका में दिखाई देंगी. जो कि फिल्म में दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आएंगी.
बेहद अलग होगा आलिया का रोल
सूत्र ने ये भी बताया कि, " YRF के आदित्य चोपड़ा इस बार दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नया और पावरफुल हीरो पेश करना चाहते हैं, जिसे लोग उसके सही या गलत कामों के आधार पर नहीं बल्कि उसे ऐसे शख्स के रूप में देखें जो अपनी शर्तों पर लाइफ जीता है और वही करता हो, जो उसे सही लगता है.
स्पाई यूनिवर्स में पहली फीमेल लीड होंगे आलिया
सूत्र ने आगे बताया, " आज के समय में हीरो-हीरोइन को देखने का यह एक बिल्कुल नया नजरिया है, क्योंकि दर्शक पर्दे पर रोमांचक और एंटरटेनिंग किरदार देखना चाहते हैं. अल्फा में आलिया का किरदार भी कुछ ऐसा ही होगा. इस फिल्म के जरिए आदित्य चोपड़ा अपने स्पाई यूनिवर्स में एक बड़ा क्रिएटिव बदलाव करने जा रहे हैं, जिसकी इस फ्रेंचाइजी को काफी समय से जरूरत थी. यह पहली बार होगा जब इस यूनिवर्स की किसी फिल्म में एक फीमेल लीड होगी और दमदार एक्शन करते हुए नजर आएगी और कहानी उसी पर आधारित होगी.
बदली अल्फा की रिलीज डेट
बता दें कि अल्फा की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि फिल्म की रिलीज कई बार टल चुकी है. जहां यह मूवी पहले 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, वहीं अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म को एक हफ्ते पहले यानी कि 3 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा. यह फैसला धमाल 4 की रिलीज के कारण लिया है, जो कि अब सिनेमाघरों में 17 जुलाई को रिलीज होगी.
फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स
बता दें कि यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली अल्फा एक स्पाई थ्रिलर है. यह एक फीमेल लीड मूवी है. जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अहम रोल में नजर आएंगी. वहीं, बॉबी देओल फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.