---विज्ञापन---
फिल्मों से जल्द ही संन्यास लेंगे अक्षय कुमार? खिलाड़ी सुपरस्टार बोले- ’36 साल बीत गए…’
Akshay Kumar Breaks Silence on Retirement: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियो में हैं. हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो कि बहुत ही मजेदार है. अक्षय कुमार की हर साल करीब 4 फिल्में रिलीज होती हैं. अक्षय ने अपने 3 दशक के एक्टिंग करियर में 150 अधिक फिल्मों में काम किया है. इसी बीच अक्षय कुमार द्वारा जल्द ही फिल्मों से संन्यास लेने खबर सामने आई, जिस पर खुद अक्षय कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा.
फिल्मों से संन्यास लेंगे अक्षय कुमार?
हाल ही में 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या वो जल्द ही फिल्मों से संन्यास लेने वाले हैं. इस सवाल के जवाब में अक्षय ने जो कहा, उसने इस अफवाह को सिरे से खत्म कर दिया है.
कभी-कभी मन में...
अक्षय कुमार ने कहा कि कभी-कभी उनके मन में ये ख्याल आता है, लेकिन बस सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए. अक्षय ने कहा, 'ऐसा सुबह 4 बजे होता है, जब मैं उठता हूं. लेकिन 5 सेकेंड के बाद मुझे याद आ जाता है कि मुझे शूटिंग के लिए जाना है.'
36 साल बीत गए...
अक्षय ने आगे कहा, उस 5 सेकंड के बाद मुझे याद आता है कि 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं और मुझे सेट पर जाना है. तो, ये ख्याल सिर्फ 5 सेकंड के लिए आता है. फिर मैं सोचता हूं कि मैं अगले दिन आराम करूंगा. फिर मैं सुबह 4 बजे उठता हूं और यही सिलसिला रिपीट होता रहता है. इसी तरह 36 साल बीत गए.'
मैं रिटायर...
अक्षय ने आगे मजाकियां अंदाज में कहा, 'अगर मैं रिटायर हो जाऊं तो क्या होगा? मैं घर बैठे ही इलेक्ट्रीशियन का काम करूंगा. मैं डॉग वॉकर बन जाऊंगा. मैं माली बन जाऊंगा. मुझे घर के सारे काम करने पड़ेंगे. मुझे लगता है कि बेहतर है कि मैं काम पर जाऊं. मैं रिटायर नहीं होऊंगा.'
मेरे लिए बेहतर है...
अक्षय ने बताया कि उन्होंने पहले भी ब्रेक लेने की कोशिश की थी, लेकिन यह ज्यादा देर तक चल नहीं पाया. 'मैंने कोशिश की है, एक दिन बाद, मेरे परिवार वालों ने कहा, 'बेटा, तुम काम पर कब जाओगे? तुम काम पर कब जाओगे? मेरे लिए काम करते रहना ही बेहतर है.'