Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

1 ही दिन में 2 लोगों को किया Kiss? आकांक्षा चमोला के जवाब ने उड़ाए सबके होश, फिर हुईं शर्म से लाल

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola Kiss Confession: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर शो 'लॉक अप 2' इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, शो में आकांक्षा चमोला से लेकर राम कपूर तक का गेम लोगों को जमकर एंनटरटेन कर रहा है, अब एक बार फिर आकांक्षा ने ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन्स की बाढ़

आकांक्षा चमोला लगातार अपने बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो में वह पहले अपने तलाक और फिर अपनी सेक्सुअलिटी पर खुलकर बात कर चुकी हैं. अब उनके एक नए खुलासे ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है.

---Advertisement---

आकांक्षा से पूछा गया ये सवाल

हाल ही में शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने सभी घरवालों के साथ रैपिड फायर राउंड खेला. इस दौरान उन्होंने आकांक्षा से एक दिलचस्प सवाल पूछा. पामेला ने जानना चाहा कि क्या उन्होंने कभी एक ही दिन में दो लोगों को किस किया है? सवाल सुनते ही आकांक्षा मुस्कुराईं और बिना किसी झिझक के जवाब दिया, 'हां... ऐसे तो मैंने दो से भी ज्यादा लोगों को किस किया है.'

आकांक्षा के जवाब से हर कोई हैरान

आकांक्षा का जवाब सुनते ही पूरे घर में जोरदार हूटिंग शुरू हो गई. साथी कंटेस्टेंट्स उनकी बात सुनकर हंसने लगे, जबकि आकांक्षा खुद भी शर्माती हुई नजर आईं. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

---Advertisement---

आकांक्षा शो में कर चुकीं हैं कई खुलासे

आकांक्षा पहले भी शो में यह खुलासा कर चुकी हैं कि वह बायसेक्सुअल हैं. इस बयान के बाद उनकी और पामेला सेरेना की दोस्ती और केमिस्ट्री दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई. कई मौकों पर आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में पामेला को अपनी 'गर्लफ्रेंड' कहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने एक एपिसोड में यह भी कहा था कि वह पामेला के साथ रोमांटिक डेट पर जाना चाहती हैं. कभी वह उनसे लव बाइट मांगती नजर आती हैं, तो कभी दोनों की नोकझोंक दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देती है.

शो के मजेदार पल हो रहे वायरल

शो का एक और मजेदार पल तब देखने को मिला, जब आकांक्षा ने अपने पति गौरव खन्ना से पामेला का परिचय कराते हुए उन्हें अपनी 'गर्लफ्रेंड' बताया. यह सुनकर गौरव ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ लिए थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

---Advertisement---

गौरव खन्ना ने क्यों जोड़े थे हाथ?

वहीं, अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी आकांक्षा खुलकर बात कर रही हैं. उन्होंने बताया है कि उनकी और गौरव खन्ना की करीब नौ साल पुरानी शादी अब टूटने की कगार पर है. एक्ट्रेस का कहना है कि अगर उनका तलाक हो जाता है, तो वह दोबारा शादी नहीं करेंगी और अपनी जिंदगी सिंगल रहकर बिताना पसंद करेंगी.

आकांक्षा चमोला बेबाकी से देती हैं जवाब

'लॉकअप सीजन 2' में आकांक्षा चमोला के बेबाक बयान, निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे और पामेला सेरेना के साथ उनकी मजेदार बॉन्डिंग लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है. यही वजह है कि वह इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक बन चुकी हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 16, 2026 02:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola