---विज्ञापन---

तीसरी शादी की फिराक में हैं ये एक्ट्रेस, 47 की उम्र में आया तलाकशुदा पर दिल

एंटरटेनमेंट दुनिया की 47 साली की ये हसीना जिन्होंने एक बार फिर प्यार होने का इजहार किया है, जो 2 असफल शादियों का सामना कर चुकीं हैं, और अब तीसरी बार प्यार होने का खुलासा कर रही हैं, जिन्होंने अपनी इस फीलिंग पर खुलकर बात की है. सबसे बेबाक और चर्चा में रहने वाली हस्तियों में से एक ये अदाकारा एक बार फिर अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दो बार शादी और तलाक का दर्द झेल चुकी ये एक्ट्रेस अब फिर से प्यार में पड़ती नजर आ रही हैं.

खास बात ये है, कि इस बार उनका दिल टीवी एक्टर राकेश बापट पर आ गया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में इस एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी फीलिंग्स शेयर कीं, और उनका नाम राखी सावंत है, उन्होंने बताया कि उन्हें राकेश के लिए इमोशनल अटैचमेंट महसूस होता है.

---Advertisement---

हालांकि, ये प्यार एकतरफा है, लेकिन राखी का कहना है, कि उनकी भावनाएं बिल्कुल सच्ची हैं. राखी ने कहा कि शुरुआत में राकेश ने उन्हें पसंद करने की बात कही थी, जिससे उनके दिल में खास जगह बन गई, लेकिन बाद में जब राकेश ने अपने शब्द वापस लिए, तो वो जगह खाली जरूर हुई, मगर उनकी भावनाएं खत्म नहीं हुईं.

राखी ने प्यार के एहसास को भी अपने खास अंदाज में बयां किया, उन्होंने कहा कि जब कोई प्यार में होता है, तो उसका असर सिर्फ दिल पर ही नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग पर भी पड़ता है. दिल की धड़कन तेज हो जाती है, आंखों में अलग चमक आ जाती है, और एक अजीब सा कनेक्शन महसूस होता है. राखी के मुताबिक, ये सब इमोशनल अटैचमेंट और स्ट्रॉन्ग अट्रैक्शन का कॉम्बो होता है.

---Advertisement---

राखी ने ये भी माना कि उन्हें पहले लगा था, कि ये सिर्फ टाइमपास या एक सिचुएशनशिप है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि ये उससे कहीं ज्यादा गहरा है. हालांकि, उनकी ये लव स्टोरी अधूरी रह गई, क्योंकि न तो इसकी सही शुरुआत हो पाई और न ही कोई अंत. अगर राखी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं.

पहली शादी उन्होंने 2019 में रितेश सिंह से की थी, जो 2022 में खत्म हो गई. इसके बाद उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से दूसरी शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी एक साल के भीतर ही टूट गया. वहीं राकेश बापट भी तलाकशुदा हैं. उनकी शादी एक्ट्रेस रिधि डोगरा से हुई थी, जो 2019 में खत्म हो गई. बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा, कि राखी सावंत की ये नई मोहब्बत आगे बढ़ती है, या फिर एक और अधूरी कहानी बनकर रह जाती है.

First published on: Apr 27, 2026 11:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.