---विज्ञापन---
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने बेटी के लिए करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग, कुर्बानी का मिला ये नतीजा
Actresss Sacrifice Her Career For Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन के साथ काम करने वाली दिग्गज एक्ट्रेस अनीता कंवल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल्स तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अनीता कंवल ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए अपने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी थी. अनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बेटी पूजा कंवल के नाम कर दी है.
करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर पहुंचीं अनीता कंवल ने अपने और अपनी बेटी के एक्टिंग करियर पर खुलकर बात की. अनीता ने बताया कि उन्होंने बेटी पूजा कंवल के करियर को बनाने के लिए खुद से ज्यादा संघर्ष किया था और करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी थी.
पूजा कंवल का करियर
बता दें कि पूजा कंवल ने साल 2004 में आई फिल्म 'ऊफ क्या जादू मोहब्बत है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. हालांकि, इसके बाद उन्होंने 'जवानी जिंदाबाद' और 'ब्लू ऑरेंजेस' जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों से उन्हें वह सफलता नहीं मिली, जैसी वह चाहती थी.
वो एक्ट्रेस बनने के लायक...
अनीता ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने अपने लिए जितना स्ट्रगल किया है. उससे कहीं ज्यादा स्ट्रगल मैंने अपनी बेटी पूजा के लिए किया है. क्योंकि मैं जानती थी कि वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी और इस लायक भी थी. वह एक बेहतरीन डांसर थीं, खूबसूरत थीं और एक अच्छी एक्ट्रेस थीं. इसीलिए मैंने उसके लिए इतनी मेहनत की.'
सब कुछ अच्छे...
अनीता ने आगे कहा, अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो लगता है कि सब कुछ अच्छे के लिए ही हुआ. आज मुझे बहुत खुशी है कि वो मेरे नक्शेकदम पर नहीं चली. अब वह अपने जीवन में बहुत बेहतर स्थिति में है.'
तुम्हारी टांगें तोड़ दूंगी...
अनीता ने आगे कहा, 'जब वह साउथ की फिल्मों में काम कर रही थी, तब कुछ लोग फोन करके तरह-तरह की बातें कहते थे. जब भी मुझे ऐसे फोन आते, मैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देती थी. उसके बाद उन्होंने कभी दोबारा फोन नहीं किया. कुछ लोग तो फिल्म के बदले कॉम्प्रोमाइज करने की बात करते थे. एक बार मैंने कह दिया कि अगर तुमने दोबारा कभी इस तरह की बात की तो मैं हैदराबाद आकर तुम्हारी टांगें तोड़ दूंगी.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.