---विज्ञापन---

‘कुछ भी फ्री में नहीं…’ बॉलीवुड में काम ना मिलने पर एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोली- ‘कुछ भी मेरे…’

Actress Break Silence: बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला काफी सालों से चलता आ रहा है. कंगना रनौत जैसे कई आउटसाइडर स्टार्स ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है. अब एक बार फिर से ये मुद्दा सामने आया है, जहां एक फेमस एक्ट्रेस ने सालों बाद बॉलीवुड में काम न मिलने पर अपनी तोड़ी चुप्पी है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.

करियर की शुरुआत

बॉलीवुड में नेपोटिज्म का ये मामला उठाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कृति सैनन हैं, जिन्होंने हाल ही में बताया कि उन्हें अपने करियर की शुरुआत में नेपोटिज्म की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

---Advertisement---

ऑपोर्चुनिटी की कमी

हाल ही में जी क्यू को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने कहा, 'मिमी से पहले, मैं निराशा के दौर से गुजर रही थी. मैं बहुत कुछ करना चाहती थी. मैं जानती थी कि मुझमें और भी बहुत कुछ करने की क्षमता है, लेकिन ऑपोर्चुनिटी की कमी थी.

वो स्टार किड्स को मिल गया...

कृति ने आगे कहा, 'कुछ किरदार ऐसे थीं जिनके मैं बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन आखिर में वो स्टार किड्स को मिल गया, जो मेरे बस में नहीं था. जब आपका फिल्मी बैकग्राउंड से कोई कनेक्शन नहीं होता, तो आपको बहुत सारी पारेशानियों का सामना करना पड़ता है.'

---Advertisement---

मैंने रिस्क लिया...

कृति ने आगे कहा, 'मैंने रिस्क लिए और बहुत ज्यादा सोच-विचार कर फैसले लिए हैं. मैंने हर मौके को अपनी मेहनत से हासिल किया है; मुझे कुछ भी फ्री में नहीं मिला है. मैं अपने फेलियर से बहुत कुछ अधिक सीखती हूं.'

फीस ही कम कर देते...

इसी इंटरव्यू में कृति ने एक्टर और एक्ट्रेस के बीच फीस के अंदर पर भी बात की, उन्होंने कहा कि फीमेल लीड कैरेक्टर के तौर पर फीस तय करना आज भी एक चैलेंज है. जब मेकर्स को लागत कम करनी होती है, तो वो अक्सर फीमेल लीड की फीस ही कम कर देते हैं, भले ही बजट का एक बड़ा हिस्सा मेल लीड को दिया जाता हो.

First published on: May 10, 2026 11:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.