---विज्ञापन---
बॉलीवुड का वो हैंडसम एक्टर, जिसने 26 साल में दी सिर्फ 7 फिल्में, 2 हुईं ब्लॉकबस्टर और बाकी की 5 फ्लॉप, जिसकी 1000 करोड़ के पार है नेटवर्थ
Actor Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना और कमाना हर एक एक्टर के लिए कड़ी चुनौती है, फिर चाहे वो एक्टर कोई आउटसाइटर हो या स्टार किड हो. आज आपकों एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने 26 साल के एक्टिंग करियर में सिर्फ 7 फिल्मों में काम किया, जिसमें से दो ब्लॉकबस्टर बनी और बाकी 5 बुरी तरह से फ्लॉप हुईं. इसके बाद भी ये एक्टर 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति का वारिस है.
सनी देओल का ऑनस्क्रिन बेटा
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि उत्कर्ष शर्मा हैं, जिन्हें लोग सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के नाम के चरण जीत, उर्फ जीते, के नाम से जानते हैं. चलिए आज आपको सनी देओल के इस ऑन-स्क्रीन बेटे के बारे में बताते हैं.
उत्कर्ष शर्मा का परिवार
उत्कर्ष शर्मा का जन्म 22 मई 1994 को मुंबई में हुआ था. उनके पापा, अनिल शर्मा, बॉलीवुड के एक जाने-माने डायरेक्टर हैं, जिन्होंने हिन्दी सिनेमा को 'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी कल्ट क्लासिक और ब्लॉकबस्टर फिल्म दी. उत्कर्ष की मम्मी का नाम सुमन शर्मा है.
एक्टिंग करियर की शुरुआत
फिल्मों से लंबा ब्रेक
इसके बाद वो फिल्मों से लंबा ब्रेक लेते हैं और अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते हैं. इसके बाद बड़े होने पर वो साल 2018 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जीनियस' से बतौर लीड हीरो अपने करियर की शुरुआत करते हैं. हालांकि, इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलता और फिल्म फ्लॉप हो जाती है.
1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति के वारिस
इसके बाद साल 2023 में आई उनकी फिल्म 'गदर 2' आती है, जो ब्लॉकबस्टर साबित होती है. फिर साल 2024 में उनकी फिल्म 'वनवास' आती है, और यह फ्लॉप हो जाती है. बता दें कि उत्कर्ष शर्मा अपने पापा अनिल शर्मा की 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति के वारिस हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.