Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मांगकर खा रहे खाना’, आमिर खान के सौतेले भाई की बदहाली पर Ex-वाइफ का दावा, किए कई चौंकाने वाले खुलासे

---विज्ञापन---

Aamir Khan Step Brother Haider Ali Khan Condition: टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान, उनके सौतेले भाई हैदर अली खान और खान परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं. ईवा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से लेकर परिवार के रिश्तों और हैदर अली खान की मौजूदा हालत तक कई ऐसी बातें बताईं, जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं. हालांकि, ये सभी दावे ईवा ग्रोवर के हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ईवा का खुलासा

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ईवा ने कहा कि शादी से पहले ही उन्हें लोगों के जरिए पता चल गया था कि आमिर खान इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे. उनके मुताबिक, आमिर को लगता था कि वह सही फैसला नहीं ले रही हैं. ईवा ने बताया कि यह बात शादी से पहले ही उनके कानों तक पहुंच गई थी, लेकिन उस समय उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

---Advertisement---

आमिर खान के सौतेले भाई का चौंकाने वाला सच

ईवा ने आगे दावा किया कि आमिर खान अपने पिता ताहिर हुसैन के इस परिवार से दूरी बनाए रखते थे. उन्होंने कहा कि हैदर अली खान और उनकी बहन, ताहिर हुसैन की दूसरी पत्नी शहनाज खान की पहली शादी से हुए बच्चे थे. ईवा के अनुसार, ताहिर हुसैन के अंतिम दिनों में आमिर उन्हें पुणे ले गए थे, जहां उनकी देखभाल की गई. उनका आरोप है कि उस दौरान शहनाज खान को उनसे मिलने की अनुमति भी नहीं दी गई.

एक्ट्रेस का हैरान करने वाला दावा

एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि इस घटना का उनकी एक्स सास शहनाज खान पर गहरा असर पड़ा. वह हमेशा ताहिर हुसैन को याद करती रहती थीं और धीरे-धीरे उनकी मानसिक हालत बिगड़ने लगी. बाद में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद उनका निधन हो गया.

---Advertisement---

एक्स पति को लेकर जताई चिंता

ईवा ने अपने एक्स पति हैदर अली खान की मौजूदा हालत को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने दावा किया कि आज हैदर बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके पास रहने के लिए स्थायी घर नहीं है और कई बार उन्हें खाने के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है. कभी दोस्त मदद कर देते हैं तो कभी किसी चॉल में उन्हें रहने की जगह मिल जाती है.

भगवान से की दुआ

हालांकि, ईवा ने यह भी याद दिलाया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद दर्दनाक रही. इससे पहले वह आरोप लगा चुकी हैं कि हैदर अली खान उनके साथ मारपीट करते थे, जिसकी वजह से दोनों का तलाक हो गया. दोनों की एक बेटी भी है. इसके बावजूद ईवा का कहना है कि इंसानियत के नाते उन्हें आज भी हैदर के लिए दुख होता है और वह दुआ करती हैं कि उनकी जिंदगी में शांति आए.

---Advertisement---
First published on: Jul 22, 2026 10:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola