---विज्ञापन---

डांस वीडियो से रातों-रात छाई ये नेपाली बच्ची, अब बनने जा रही हीरोइन, जानें कौन है ये वायरल सेंसेशन?

एक प्यारी सी छोटी सी बच्ची, जो हमेशा मुस्कुराते हुए अपने एक्सप्रेशन्स से लोगों का दिल जीत लेती है, और उसके डांस के लोग दीवाने हैं, अब वही सोशल मीडिया सेंसेशन फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही है, जिसको लेकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है.

सोशल मीडिया पर आपने डांसिंग रील्स देखीं हैं, तो एक क्यूट नेपाली बच्ची का वीडियो जरूर देखा होगा, जो अपनी क्यूट स्माइल और बेहतरीन एक्सप्रेशंस से किसी को भी दीवाना बना देती है. ये नन्ही स्टार हैं कोई और नहीं बल्कि समायरा थापा है, जो अब फिल्म में डेब्यू करने जा रहीं हैं.

सिर्फ 9 साल की छोटी सी उम्र में समायरा ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना बड़े-बड़े कलाकार देखते हैं. उन्हें नेपाल की सबसे छोटी स्टार भी कहा जाता है. समायरा एक पॉपुलर चाइल्ड मॉडल, डांसर और अब एक उभरती हुई एक्ट्रेस भी हैं.

उनके डांस और सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं. समायरा की खासियत है उनका कॉन्फिडेंस और हर तरह के डांस में पकड़. चाहे बॉलीवुड गाने हों, नेपाली ट्रैक या फिर इंटरनेशनल म्यूजिक, हर परफॉर्मेंस में वो अपनी अलग छाप छोड़ती हैं.

यही वजह है, कि भारत में भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया की बात करें, तो समायरा के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 1.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

अपने चैनल पर वो डांस वीडियो, सॉन्ग कवर्स और व्लॉग्स शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं. अब समायरा अपने करियर का एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं. वो नेपाली फिल्म 'लालीबाजार' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं.

फिल्म के ट्रेलर और गानों में उनकी झलक पहले ही दर्शकों को पसंद आ रही है. इस फिल्म में लीड रोल एक्ट्रेस स्वास्तिमा खडका निभा रही हैं. इतना ही नहीं, समायरा टीवी रियलिटी शो 'डांस दीवाने सीजन 3' में स्पेशल गेस्ट के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं.

उनके डांस को देखकर जज माधुरी दीक्षित भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं थीं. कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल करने वाली समायरा थापा अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं.

फैंस भी उन्हें फिल्मों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. उनकी फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और अब देखना दिलचस्प होगा, कि ये नन्ही स्टार बड़े पर्दे पर कितना जादू चला पाती हैं.

First published on: Apr 24, 2026 11:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.