---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 का टूटेगा 1800 करोड़ का रिकॉर्ड! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही हैं ये 7 बड़ी फिल्में
2026 के सात महीने पूरे हो चुके हैं और अगर बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें, तो 'धुरंधर 2' अब तक इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म ने न सिर्फ सिनेमाघरों में बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त सफलता हासिल की है. बॉक्स ऑफिस पर इसने 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. वहीं, अब साल के बचे हुए पांच महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इनमें से कुछ फिल्में 'धुरंधर 2' का 1,800 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर.
'आवारापन 2'
इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. यह साल 2007 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी और शबाना आजमी भी नजर आएंगी. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की उम्मीद की जा रही है.
'बंटवारा 1947'
फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद दोनों देशों के हालात पर आधारित है. इसकी टक्कर 'आवारापन 2' से होगी, क्योंकि दोनों फिल्में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही हैं. सनी देओल की पिछली फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी.
'टॉक्सिक'
यश स्टारर 'टॉक्सिक' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में दमदार एक्शन के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। यश इसमें डबल रोल निभाते नजर आएंगे. उनके अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
'रामायण: पार्ट 1'
'रामायण: पार्ट 1' को बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। फिल्म दुनियाभर में 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.
'दृश्यम 3'
इस लिस्ट में 'दृश्यम 3' भी शामिल है. यह साल 2015 में शुरू हुई 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आएंगे. दर्शक इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.
'रेंजर'
अजय देवगन स्टारर 'रेंजर' भी इसी साल रिलीज होने वाली है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त और तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी.यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
'किंग'
आखिर में बात करते हैं शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.