Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर देखें किताबों पर बनी ये 5 धांसू सीरीज, हर एक कहानी में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई फिल्में और वेब सीरीज ऐसी हैं, जो किताबों पर आधारित हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में बात करेंगे, जिनकी कहानियां किताबों से इंस्पायर हैं. इन सीरीज में आपको जबरदस्त सस्पेंस, थ्रिल और दमदार कहानी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं इनके बारे में.

'खाकी: द बिहार चैप्टर'

इस लिस्ट में पहला नाम 'खाकी: द बिहार चैप्टर' का है. यह वेब सीरीज आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की किताब 'बिहार डायरीज' पर आधारित है. इसमें बिहार में अपराध की दुनिया को दिखाया गया है. कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी अमित लोढ़ा और कुख्यात गैंगस्टर चंदन महतो के बीच की खतरनाक जंग पर आधारित है. सीरीज में करण टैकर और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार नजर आए हैं. इसके कुल 7 एपिसोड हैं और IMDb पर इसे 8.1 की रेटिंग मिली है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

---Advertisement---

'पाताल लोक'

'पाताल लोक' एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो सस्पेंस से भरपूर है. इसमें जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. पहले सीजन में 9 एपिसोड हैं, जबकि दूसरे सीजन में 8 एपिसोड हैं. IMDb पर इसे 8.2 की रेटिंग मिली है. यह सीरीज तरुण तेजपाल की किताब 'The Story of My Assassins' पर आधारित है.

'ब्लैक वारंट'

'ब्लैक वारंट' एक सुपरहिट क्राइम ड्रामा सीरीज है. यह सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की किताब 'Black Warrant: Confessions of a Tihar Jailer' पर आधारित है. इसकी कहानी एक यंग जेलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी तिहाड़ जेल में नियुक्ति होती है. वहां वह महसूस करता है कि जेल की दुनिया और बाहरी दुनिया में काफी अंतर है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

---Advertisement---

'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी'

Sony LIV पर उपलब्ध 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर सीरीज में से एक है. यह सुचेता दलाल और देबाशीष बसु की किताब 'The Scam: Who Won, Who Lost, Who Got Away' पर आधारित है. इसकी कहानी हर्षद मेहता के जीवन और 1992 के भारतीय शेयर बाजार घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है. IMDb पर इसे 9.2 की शानदार रेटिंग मिली है. सीरीज में प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

'सेक्रेड गेम्स'

'सेक्रेड गेम्स' ओटीटी की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है. इसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज विक्रम चंद्रा के साल 2006 में आए उपन्यास 'Sacred Games' पर आधारित है. इसकी कहानी मुंबई के ईमानदार पुलिस अधिकारी सरताज सिंह और कुख्यात गैंगस्टर गणेश गायतोंडे की जिंदगी तथा उनसे जुड़े रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है. IMDb पर इसे 8.5 की रेटिंग मिली है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

---Advertisement---
First published on: Jul 31, 2026 02:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola