---विज्ञापन---
OTT पर देखें क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी ये 5 फिल्में, हर मोड़ पर मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट
क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो कि हमेशा ही दर्शकों का फेवरेट बना रहता है. वहीं, अगर आप ऐसी ही फिल्मों की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम कुछ ऐसी ही बेहतरीन क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी मूवीज की बात करेंगे, जिसमें हर मोड़ पर तगड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक हर हफ्ते तमाम फिल्में रिलीज होती हैं. इतना ही नहीं कुछ ऐसी सस्पेंस सेस भरपूर क्राइम थ्रिलर मूवी हैं, जो रिलीज के बाद सालों तक लोगों के जहन में बसी रहती हैं. ये फिल्में अपनी कहानी और तगड़े सस्पेंस के कारण लोगों की पहली पसंद बनकर रह जाती हैं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिसमें आपको हर मोड़ पर तगड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इन मूवीज की कहानी आपको आखिर तक सीट से बांधे रखेंगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
महाराजा
लिस्ट में पहला नाम विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' का है. जो कि सिनेमाघरों में साल 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म एक साधारण से बार्बर के बारे में है, जिसके घर से एक डस्टबिन चोरी हो जाता है और पुलिस में इसकी चोरी की कंप्लेंट दर्ज करवाता है. हालांकि धीरे-धीरे जब जांच होती है, तो इसके पीछे एक गहरा राज सामने आता है. इस शानदार फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
रत्सासन'
साउथ सिनेमा की दूसरी फिल्म 'रत्सासन' भी लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर के बारे में है, जो छोटी और स्कूल की बच्चियों को निशाना बनाता है. मूवी में एक सब इंस्पेक्टर इस मामले की जांच करता है और इसमें कई हैरान कर देने वाले मोड़ सामने आते हैं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
कहानी
विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी' साल 2012 में रिलीज हुई थी. ये कहानी एक प्रेग्नेंट महिला की है, जो अपने लापता पति की तलाश में निकली है और लगातार पुलिस की मदद से उसको हर जगह ढूंढती है. हालांकि इसकी एंडिंग में आपको एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो कि आपको हैरान कर देगा. फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
दृश्यम
चौथे स्थान पर फिल्म 'दृश्यम' है. अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी. ये एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसमें एक पिता अपने परिवार को एक कत्ल के आरोप से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है. इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं.
'सेक्टर 36
आखिर में हम बात करेंगे 'सेक्टर 36' की. विक्रांत मैसी, दीपक डोबरियाल स्टारर इस फिल्म की कहानी निठारी हत्याकांड के बारे में है, जिसमें दिखाया जाता है कि किस तरह से आस-पास के छोटे बच्चों को शिकार बनाया जाता है. फिल्म का हर एक सीन दिल दहला देने वाला है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.