Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

भूल जाएंगे RRR, अगर देख लीं ये 5 जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्में, हर कहानी का एक-एक सीन है खतरनाक

---विज्ञापन---

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार कंटेंट की कोई कमी नहीं है. यहां दर्शकों को हर तरह के जॉनर की फिल्में आसानी से मिल जाती हैं. अगर आप दमदार एक्शन, रोमांच और बेहतरीन कहानी वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये पांच फिल्में आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

'पुष्पा: द रूल'

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा: द रूल' साल 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है. यह 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है. फिल्म अपने दमदार एक्शन सीक्वेंस के लिए काफी पसंद की गई. इसमें रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,780 करोड़ रुपये का कारोबार किया. यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

---Advertisement---

'धुरंधर 2'

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' 2026 में रिलीज हुई एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में एक खतरनाक मिशन पर जाता है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. यह नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

'एनिमल'

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया है, जो अपने पिता को बचाने के लिए हर हद पार कर जाता है. फिल्म में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म ने दुनियाभर में 917.82 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.  

---Advertisement---

'केजीएफ'

यश स्टारर 'केजीएफ' भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक है. इसके दोनों पार्ट्स सुपरहिट रहे. फिल्म की कहानी रॉकी भाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई की गलियों से निकलकर सोने की खदानों की दुनिया का सबसे ताकतवर डॉन बन जाता है. पहले पार्ट ने दुनियाभर में करीब 250 करोड़ रुपये, जबकि दूसरे पार्ट ने 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

'बाहुबली'

एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है. इसके दोनों पार्ट्स दर्शकों को बेहद पसंद आए. फिल्म की कहानी माहिष्मती साम्राज्य और सिंहासन की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है. पहले पार्ट ने दुनियाभर में करीब 650 करोड़ रुपये, जबकि दूसरे पार्ट 'बाहुबली 2' ने 1,810 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. यह फिल्म JioHotstar और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

---Advertisement---
First published on: Jul 01, 2026 01:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola