---विज्ञापन---
कपूर खानदान की इस बहू ने तोड़ी परिवार की सालों पुरानी रीत, इंडस्ट्री को दिए दो फीमेल सुपरस्टार

Actress Birthday Special: जितनी बड़ी इंडस्ट्री बॉलीवुड है, उससे जुड़े लोगों और उनके परिवार की कहानियां उतनी ही ज्यादा दिलचस्प हैं. आज हम आपको इंडस्ट्री के कपूर खानदान की उस एक्ट्रेस बहू के बारे में बताने वाले हैं, जिसने परिवार की सालों पुरानी रीत तोड़ी थी.

बॉलीवुड के कपूर खानदान की जिस एक्ट्रेस बहू के बारे में बात करने वाले हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पूर्व एक्ट्रेस बबीता कपूर हैं, जिन्हें 1960 के दशक की स्टाइल आइकन कहा जाता है.

बबीता कपूर का जन्म 20 अप्रैल 1947 को ब्रिटिश भारत के कराची में हरि शिवदासानी के घर हुआ था. भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया और यहीं बस गया. एक्ट्रेस साधना शिवदासानी उनकी चचेरी बहन थी.

बबीता कपूर ने साल 1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. 1966 में शुरू हुआ बबीता कपूर का करियर 1973 में खत्म हो गया. इन 7 सालों में उन्होंने कुल 19 फिल्मों में काम किया.

बबीता जब अपने करियर के चरम पर थी, तब उन्होंने साल 1971 में एक्टर रणधीर कपूर से शादी कर ली. जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. जिसका उन्हें बाद पछतावा भी हुआ.

कपूर खानदान में ये नियम था कि परिवार की महिला फिल्मों में काम नहीं करेंगी. बबीता ने कपूर फैमिली का सालों पुराना नियम तोड़ दिया. उन्होंने पहले खुद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद अपनी दोनों बेटियों करीना और करिश्मा को भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने में मदद की. उन्होंने करिश्मा को स्टेबलिश करने में काफी मेहनत की. आज उनकी दोनों बेटियां सुपरस्टार हैं.