---विज्ञापन---
कोई 5वीं पास, तो कईयों ने बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई, एक तो स्कूल ही नहीं गई, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं

क्या आपको फिल्मी दुनिया की हसीनाओं की पढ़ाई के बारे में पता है? बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने करियर के लिए बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी. चलिए आज आपको इंडस्ट्री की कुछ टॉप हसीनाओं के एजुकेशन के बारे में जानते हैं.

Alia Bhatt- बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने 10वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है. दसवी के बाद ही एक्ट्रेस ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की तैयारी शुरू कर दी और 2012 में ही फिल्म में डेब्यू कर लिया. इसके बाद वापस आलिया पढ़ाई की ओर नहीं लौटीं और पूरी तरह करियर पर फोकस कर लिया.

Kangana Ranaut- कंगना रनौत आज एक सफल राजनेता और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 12वीं क्लास में केमिस्ट्री के यूनिट टेस्ट में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. मात्र 16 साल की उम्र में घर छोड़कर दिल्ली चली गईं और मॉडलिंग-एक्टिंग की राह अपनाई. इसके बाद एक्ट्रेस ने सीधे बॉलीवुड में एंट्री कर ली.

Deepika Padukone- दीपिका पादुकोण ने 12वीं तक पढ़ाई पूरी की, लेकिन फिर BA की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर चुना. एक्ट्रेस ने बाद में डिस्टेंस एजुकेशन से कोर्स पूरा करने की कोशिश की, लेकिन वो भी पूरा नहीं कर पाईं.

Karishma Kapoor- रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सिर्फ 5वीं क्लास तक ही पढाई की है. उन्होंने छठी क्लास में पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया. 90 के दशक में करिश्मा ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं.

Katrina Kaif- आपको जानकर हैरानी होगी कि कैटरीना कैफ कभी स्कूल नहीं गईं. उनके परिवार को अक्सर एक देश से दूसरे देश जाना पड़ता था, इसलिए उन्होंने स्कूल कभी नहीं जॉइन किया. घर पर ही ट्यूटर्स से पढ़ाई की और बहुत छोटी उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी. आज कैटरीना इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में एक हैं.