---विज्ञापन---
10वीं पास एक्ट्रेस ने 19 साल में किया डेब्यू, 1 फिल्म से मिली पहचान, झटका नेशनल अवॉर्ड

आज हम आपको बॉलीवुड की एक बड़ी ही शानदार और टैलेंटेड एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं. एक ऐसी अदाकारा जिसने 19 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया. फिल्मों में एंट्री के बाद एक्ट्रेस ने पढ़ाई छोड़ दी. डेब्यू फिल्म से एक्ट्रेस ने मान कमाया, लेकिन एक्ट्रेस को नेपोटिज्म के चलते काफी ट्रोल किया गया था. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ा था, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं मानी. यही कारण है कि आज एक्ट्रेस बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं.

19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली ये हसीना आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई हैं. आज इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और अपनी फिल्मों से लगातार बॉक्स-ऑफिस तहलका मचा रही हैं. जी हम बात कर रहे हैं कपूर खानदान की बहू बन चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट की.

आलिया भट्ट ने 10वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है. दसवी के बाद ही एक्ट्रेस ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की तैयारी शुरू कर दी और 2012 में ही फिल्म में डेब्यू कर लिया. करण जौहर ने उन्हें लॉन्च किया था. इसके बाद वापस आलिया पढ़ाई की ओर नहीं लौटीं और पूरी तरह करियर पर फोकस कर लिया.

साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म में आलिया वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थी. शानदार सफलता के बावजूद, इसके लिए आलिया भट्ट को काफी ट्रोल किया गया था.

लेकिन आलिया ने कभी हार नहीं मानी. आगे चलकर एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और कई शानदार फिल्में दीं. उन्हने नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. डेब्यू के बाद आलिया भट्ट ने 2 स्टेट्स, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्नीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्मों में काम किया.

साल 2018 में आई स्पाई थ्रिलर ‘राजी’ से आलिया भट्ट ने खूब नाम कमाया. इस फिल्म में आलिया स्पाई के किरदार में नजर आई थीं जो पाकिस्तान की खुफिया जानकारी प्राप्त करने के लिए पाकिस्तानी आर्मी के अफसर से शादी कर लेती हैं. इसके बाद 2022 में आई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.