Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

MBBS में फेल, NSD से हुआ 4 बार रिजेक्ट, आज बॉलीवुड में सफलता की कहानी लिख रहा ये एक्टर

Bollywood Actor Success Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक सपनों की दुनिया है, जिसका हर कोई हिस्सा बनना चाहता है. यहां हर एक एक्टर को खुद नाम और पहचान बनाने और बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे ही एक एक्टर के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जिसकी एक कोशिश और मेहनत ने कई आम लोगों को हीरो बनने और फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए प्रेरित किया है.

हम एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी हैं, जिनकी सफलता की कहानी आज दुनियाभर में झंडे गाड़ रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनोज बाजपेयी MBBS में फेल हो गए थे?

मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के पश्चिम चंपारण के बेलवा गांव में हुआ. मनोज को बचपन से ही फिल्मों और अभिनय में दिलचस्पी थी, लेकिन उनके पापा-मम्मी उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे.

मनोज बाजपेयी 17 की उम्र में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए बिहार से निकलकर दिल्ली शिफ्ट हो गए. कॉलेज के दौरान ही मनोज ने थिएटर ज्वॉइन कर लिया. बहुत मजबूरी में उन्होंने एमबीबीएस का एग्जाम दिया. जिसमें फेल हो गए.

एक बार मनोज ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर एमबीबीएस के एग्जाम में गलत जवाब लिखा था ताकि वो फेल हो जाएं. इसके बाद ही एक्टिंग पर फोकस कर सकते थे. एमबीबीएस में फेल होने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन के फॉर्म भरा, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया.

इसके बाद उन्होंने 4 बार NSD एडमिशन के लिए अप्लाई किया था और हर बार उनके हाथ निराशा लगी, जिसके चलते वह डिप्रेशन में चले गए थे. NSD के रिजेक्शन से उन्हें काफी गहरा सदमा लगा. कई बार तो उन्होंने अपनी जान देने तक की भी कोशिश की.

इसके बाद मनोज काम की तलाश में मुंबई आ गए, जहां उन्हें फिल्मों में कोई रोल नहीं मिला. कड़ी मेहनत के बाद उन्हें शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडेट क्वीन' में डकैत मान का किरदार निभाने का मौका मिला. इसके बाद ही उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई.

First published on: Apr 23, 2026 03:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.