---विज्ञापन---

भाबीजी घर पर है के ‘विभूति जी’ की नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, एक्टिंग की दुनिया में बनाया है अनोखा रिकाॅर्ड

टीवी शो भाबीजी घर पर है पूरे देशभर में काफी पसंद किया जाता है. शो के किरदार और कहानी को भरपूर प्यार मिलता है. इसमें में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार में एक्टर आसिफ शेख नजर आते हैं. आसिफ फिल्मी दुनिया के जाने-माने एक्टर रहे हैं, उनके पास एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

टीवी शो भाबीजी घर पर है सालों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है. शो के किरदार अंगूरी भाभी, तिवारी जी, विभूति जी और गोरी मेम के फैंस दीवाने हैं. अब इस शो को लेकर फिल्म भी आई है. ये फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. शो में विभूति जी के नाम से मशहूर एक्टर एक्टर आसिफ शेख इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. आज हम आपको उनके बारे में कुछ खास बात रहे हैं. आसिफ शेख के नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इसके साथ ही उनकी नेट वर्थ जानकर आप चौंक उठेंगे.

विभूति नारायण के रोल में फेमस एक्टर आसिफ शेख को लोग आज भले ही थोड़ा कम आंकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आसिफ चार दशक से फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 के टीवी शो हम लोग से की थी.

टीवी शो के बाद आसिफ ने कई फिल्मों में भी काम किया जैसे प्यार किया तो डरना क्या और करण अर्जुन. लेकिन आगे चलकर एक्टर को फिल्मों में कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई.

अपनी बेतरीन कलाकारी से आसिफ शेख ने टीवी की दुनिया में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने भाबीजी घर पर हैं शो में 350 से ज्यादा अलग अलग किरदार निभाए हैं, जिसमें 35 से ज्यादा फीमेल किरदार उन्होंने शो में निभाया है. ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में भी जाना जाता है.

रिपोर्ट्स की मानें तो आसिफ शेख की नेटवर्थ 30 करोड़ बताई गई है. टीवी शो के एक एपिसोड के लिए आसिफ 75000 से 80000 रुपये की फीस चार्ज करते हैं. आसिफ शेख ने जेबा शेख से 1988 में शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं. एक्टर की बेटी मरयम फैशन डिजाइनर हैं. वहीं उनके बेटे अलिजाह पढ़ाई कर रहे हैं.

First published on: Feb 09, 2026 02:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.