---विज्ञापन---
‘Jawan’ और ‘Pathaan’ जैसी दमदार हैं ये 5 थ्रिलर फिल्में, हर कहानी में भरा है जबरदस्त सस्पेंस

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया था, उसका जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ सिनेमा में ऐसी कई फिल्में हैं, जिनका फ्लेवर, एक्शन और सोशल मैसेज भी काफी धाकड़ है. हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो हाई-ऑक्टेन एक्शन और समाज की कड़वी सच्चाई को बड़े पर्दे पर बखूबी दिखाती हैं. अगर आपको 'जवान' में शाहरुख का अंदाज और एटली का निर्देशन पसंद आया था, तो ये 5 तमिल फिल्में आपके लिए काफी जबरदस्त हो सकती हैं.

सरकार (Sarkar - 2018)- इस फिल्म में थलपति विजय ने वोट की ताकत और राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है. इस फिल्म में जनता को जागरूक करने वाला कड़क संदेश दिया गया है.

मनकथा (Mankatha - 2011)- अगर आपको 'जवान' का ग्रे-शेड और हीस्ट (चोरी) वाला हिस्सा पसंद आया, तो अजीत की यह फिल्म बेस्ट है. इसमें सस्पेंस और धोखे की जबरदस्त कहानी है.

कत्थी (Kaththi - 2014)- थलपति विजय की इस फिल्म में किसानों की आत्महत्या और कॉर्पोरेट लालच का मुद्दा उठाया गया है. इसमें हीरो का डबल रोल दिखाया गया है. साथ ही फिल्म में कई जगहों पर ऐसे सीन हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे.

आर्रमबम (Arrambam - 2013)- अजीत कुमार स्टारर इस फिल्म में हथियारों की डीलिंग और सरकारी सिस्टम की खामियों को दिखाया गया है. इसका प्लॉट आपको बहुत पसंद आएगा. इसकी कहानी में कई रोमांचर मोड़ हैं.

जेंटलमैन (Gentleman - 1993)- डायरेक्टर शंकर की यह फिल्म काफी जबरदस्त है. इसमें एक रॉबिनहुड की कहानी है. इसमें हीरो समाज के नेक कामों के लिए सिस्टम से पैसे लूटता है.