---विज्ञापन---
गिरते-पड़ते और झुंड से लड़ते दिखे आर्यन खान, दोस्त की शादी पर जूता चुराई रस्म में मचाया धमाल
Aryan Khan Video:बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार आर्यन खान अपनी किसी फिल्म या सीरीज को लेकर नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसमें आर्यन खान एक जूते के लिए गिरते-पड़ते और लड़ते नजर आ रहे हैं. चलिए, आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
हाल ही में आर्यन खान अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए. इस शादी में आर्यन खान ने जूता चुराई की रस्म के दौरान काफी धमाल मचाया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन खान अपने दोस्त के जूते को दूल्हे की सालियों से बचाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान आर्यन खान गिरते-पड़ते और लड़की वालों से लड़ते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में आर्यन जींस, टी-शर्ट और भूरे रंग की जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. वह दूल्हे का जूता हाथ में लिए घूमते हुए नजर आ रहे हैं और उसे किसी के हाथ नहीं पड़ने दे रहे हैं. दुल्हन वाले जूता उससे छीनने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो जूता छोड़ने से इनकार कर देता है.
आर्यन खान के दोस्त की शादी की इस वीडियो को 'जेस्ट इवेंट्स' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. यह वीडियो रिया नाडकर्णी और माहिर मेहता की शादी का है. आर्यन खान के दूल्हें माहिर मेहता के बेस्ट फ्रेंड हैं.
वीडियो शेयर करते हुए पेज ने इसके कैप्शन में लिखा, 'जब दूल्हे का बेस्ट फ्रेंड धुरंधर हो. चोरी-छिपे की गई चीजों, ड्रामेबाज स्टाइल की सौदेबाजी और हर कोने में गूंजती हंसी के बीच, यह सिर्फ जूता चोरी नहीं थी, बल्कि एक पूरा धमाल था.