---विज्ञापन---
20 साल पुरानी साइकोलॉजिकल थ्रिलर, जिसकी कहानी आजतक नहीं भूले लोग, बॉक्स ऑफिस के साथ टीवी पर मचाया था तहलका

साल 2005 में आई ये फिल्म आज भी उतनी ही रिलेवेंट है, जितनी सालों पहले थी. इस फिल्म में ऐसे कई मुद्दे उठाए गए, जो आज भी रिलेवेंट हैं. फिल्म जितना बॉक्स ऑफिस पर चली, उससे ज्यादा टीवी पर पसंद की गई. इसकी कहानी आज भी बेहद पसंद की जाती है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2005 में आई तमिल भाषा की फिल्म ‘अन्नियन’ की, जिसे हिंदी में 'अपरिचित' नाम से जाना जाता है. ये मूवी एक कल्ट क्लासिक साबित हुई है. इसमें साउथ स्टार विक्रम ने दमदार एक्टिंग की थी. इसमें वो शंकर का एक बोलोड किरदार निभाते हैं.

इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर शंकर ने की है. ये फिल्म भ्रष्टाचार, लापरवाही और सामाजिक मुद्दों को बेहतरीन तरीके से दिखाती है. इसकी कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. फिल्म में विक्रम ने तीन अलग-अलग किरदारों में शानदार एक्टिंग की है.

फिल्म ने रिलीज से पहले ही 6.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ओवरऑल इसने करीब 13.7 करोड़ रुपये की कमाई की और एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके कुछ सीन्स आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं.

इसकी कहानी एक मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझ रहे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिन में एक वकील और रात में एक सजग रूप में काम करता है. गलत काम करने वालों को ये व्यक्ति 'गरुड़ पुराण' से सुझावों का उपयोग करता है और सजा देता है. इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.