---विज्ञापन---

‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली को राजन शाही ने निकाल फेंक किया था बाहर, लेकिन फिर ऐसे मिला रोल

रुपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वह पॉपुलर शो अनुपमा के लिए घर-घर में फेमस हैं. इतनी ही नहीं टीआरपी की लिस्ट में उनका शो अनुपमा हमेशा टॉप 5 में बना रहता है. एक्ट्रेस को इस शो के बाद जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी हासिल हुई है. साथ ही वह टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है. वह एक एपिसोड की लाखों में फीस वसूलती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजन शाही ने इस शो के लिए उन्हें रिजेक्ट कर दिया था.

दरअसल, रुपाली गांगुली आज भले ही अनुपमा के कारण स्टार बन गई है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है कि उन्हें एक शो के ऑडिशन के बाद रिजेक्ट कर दिया गया था. उन्होंने इस बात का खुलासा अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है. जिसे फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.

हाल ही में फराह खान रुपाली गांगुली के घर पहुंची थी. जहां पर फराह खान ने रुपाली गांगुली से तमाम बातें की और उनके करियर से जुड़ी चीजें भी पूछी. इस दौरान रुपाली ने अपनी टीवी की जर्नी के बारे में भी शेयर किया.

इस वीडियो की शुरुआत में खुद फराह खान रुपाली का परिचय उनके अनुपमा वाले डायलॉग से शुरू करती हैं. इसके बाद जब वह उनके घर जाती हैं तो बताती हैं कि एक्ट्रेस के पिता अनिल गांगुली एक बड़े फिल्ममेकर थे. इस बीच फराह ने रुपाली से टीवी में उनके करियर की शुरुआत के बारे में भी पूछा. साथ ही रुपाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के बारे में बताया कि कैसे वह अपने पिता के द्वारा बनाई गई फिल्म में कास्ट हुआ थीं. उन्होंने बताया कि वह महज 13 साल की थी, जब उन्होंने पिता की फिल्म में एक्टिंग की थी.

इस बीच रुपाली ने अपने टीवी एक्टिंग करियर को लेकर बताया कि, "मैंने सब कुछ छोड़ दिया था और कैटरिंग कॉलेज ज्वाइन कर लिया था. मैंने सोचा वहां पर खाना-वाना बनाएंगे. सैफ की पगार अच्छी होती है. पर एक्टिंग का कीड़ जो है वो काटता है, तो जाता नहीं है और मैं थिएटर कर रही थी जनक चोपरानी के साथ. वहीं से शोभादे स्वामी ने मुझे देखा और अपने शो के लिए कास्ट करने वाली थी और फिर 'दिल है कि मानता नहीं' उससे पहले शुरू हुआ राजन शाही ने मुझे कास्ट किया और अनुपमा भी राजन शाही का है.

लेकिन ‘दिल है कि मानता नहीं' के लिए जब रुपाली ने ऑडिशन दिया था तो उन्हें पहले राजन शाही ने रिजेक्ट कर दिया था. यह राजन शाही का पहला डायरेक्शन शो था. हालांकि जब रुपाली को पता चला कि इसमें डबल रोल होने वाला है तो उन्होंने इसके लिए दोबारा ऑडिशन देने के लिए कहा. लेकिन उस दिन ऑडिशन नहीं हुआ और अगले दिन फिर उन्होंने दोबारा ऑडिशन दिया. इसके बाद उन्होंने लगातार 8 सीन करवाए और उसके बाद उन्हें कास्ट किया.

First published on: Mar 31, 2026 10:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.