---विज्ञापन---

‘मेरा बाप औरत है…’ जब महिला का रोल करने पर इस कॉमेडियन के बेटे को किया गया परेशान, तो लिया ये बड़ा फैसला

फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर टीवी की दुनिया हो, अक्सर ही देखा गया है कि एक्टर्स किसी ना किसी किरदार के लिए लड़की का रोल अपनाते हैं और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं. वहीं कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में भी देखा गया है कि कीकू शारदा से लेकर कृष्णा अभिषेक तक, दोनों ही कई बार महिला का गैटअप पहनकर स्क्रीन पर नजर आते हैं. हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर की बात करेंगे, जो सालों से एक शो में महिला बनकर लोगों का हंसाते हुए नजर आते रहे हैं. हालांकि उस एक्टर के महिला बनने पर उसके बेटे को खूब बुली किया गया. जिसके कारण उसे एक बड़ा फैसला लेना पड़ा.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अली असगर की. जो कि टीवी इंडस्ट्री के बहुत बड़े कॉमेडियन हैं. वह हमेशा ही कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो में नजर आ चुके हैं. इस शो में वह दादी का किरदार निभाकर लोगों के बीच फेमस हुए थे. लोगों को उनका दादी का रोल खूब पसंद आया था. लेकिन फिर उन्होंने यह शो छोड़ दिया. एक्टर ने नेटफ्लिक्स पर आने वाले द ग्रेट इंडियन कपिल शो को छोड़ दिया है. वह इसका हिस्सा नहीं बने है. वहीं, उन्होंने इस शो को छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है.

अली असगर ने हाल ही में मनीष पॉल के साथ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपने दादी के रोल को छोड़ने के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके दादी के किरदार को लेकर बेटे को काफी परेशान किया गया. इतना ही नहीं उन्हें महसूस होने लगा था कि वह इस किरदार में फंस कर रह गए हैं और यह रोल उन्हें दाल चावल जैसा लगने लगा था. एक्टर ने बताया कि वह अपनी लाइफ में कुछ अलग रोल निभाना चाहते थे.

अली से इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि, " आपका ये दादी वाला किरदार कहीं न कहीं बच्चों पर भारी पड़ गया, ये बदमाशी..". इसपर एक्टर ने जवाब दिया, " दीवार में छोटे बच्चन साहब के हाथ में लिखा था, मेरा बाप चोर..' मेरे बेटे के हाथ में लिखा हो, ' मेरा बाप औरत है.."

एक्टर ने आगे कहा, " सुनने वालों को लगेगा कि ये पागल है. इसने ये सब क्यों छोड़ दिया? मुझे लगातार महिलाओं वाले रोल ही दिए जाते थे. वहां पर मेरी एक खास इमेज बन गई थी और तो और राइटरों के लिए भी ये काम बहुत आसान हो गया था. लेकिन मुझे सिर्फ ये नहीं करना है. मुझे कुछ और भी करना है. मैं रोज दाल चावल नहीं खाऊंगा. मुझे पूरी भाजी भी खानी है."

आपको बता दें कि अली असगर टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. उन्होंने तमाम टीवी शोज किए हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह कहानी घर घर की, दो और दो पांच, अकबर का बाल बीरबल, वो तेरी भाभी है जैसे शोज में नजर आ चुके हैं.

First published on: Apr 19, 2026 01:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.