---विज्ञापन---

अजय देवगन ने अपने 57वें बर्थडे पर खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जान लगेगा झटका

बॉलीवुड के स्टार एक्टर अजय देवगन का कल यानी कि 2 अप्रैल को 57वां जन्मदिन था. इस मौके पर उन्हें तमाम सेलेब्स और उनके फैंस से जन्मदिन की बधाई मिली. उन्होंने अपना 57वां बर्थडे अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया. हालांकि अपने 57वें बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने एक लग्जरी कार खरीदी है. जिसकी कीमत करोड़ों में है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि एक्टर ने कौन सी कार खुद को तोहफे में दी है और इसकी कीमत क्या है.

दरअसल, अजय देवगन ने खुद को तोहफे में मर्सिडीज बेंज वी क्लास कार दी है. जिसकी कीमत कथित तौर पर लगभग 1.4 करोड़ रुपये है. यह कार अपने शानदार फीचर्स के कारण ज्यादातर सेलेब्स की पसंद है.

अजय देवगन की कार के साथ ऑटोहंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. जिसमें एक्टर अपनी नई कार के आगे पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. इन फोटोज में अजय हल्के नीले रंग शर्ट, डार्क ब्लू जींस और चश्मा लगाए हुए हैं.

बता दें कि अजय देवगन के कार कलेक्शन में यह कोई पहली लग्जरी गाड़ी नहीं है. उनके गैराज में बेहद आलीशान गाड़ियां मौजूद हैं. उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स 7, रॉल्स रॉयस कलिनन है, जिसकी कीमत 6.95 करोड़ बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास मर्सेडिज मेबैक GLS600, रेंज रोवर वॉग, ऑडी, मिनी कूपर, मर्सडीज बेंज एस क्लास जैसी कई लग्जरी कारें हैं.

अजय देवगन के बर्थडे के मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने बेहद मजेदार ढंग में विश किया था. उन्होंने अजय देवगन की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, "कभी-कभी केक पर लगी मोमबत्तियां उत्सव की बजाय आग लगने के खतरे जैसी लगने लगती हैं. मुझे लगता है आप उस स्थिति तक पहुंच चुके हैं… फिर भी जन्मदिन मुबारक हो… आपके पास हमेशा केक रहे. इसपर अजय देवगन ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, "आप भी उस प्वाइंट से ज्यादा दूर नहीं हैं, बस आपको बता रहा हूं.

काम को लेकर बात करें तो अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दृश्यम 3 की तैयारी कर रहे हैं. जो कि कहा जा रहा है कि इस साल अक्टूबर तक रिलीज हो सकती है. इसके अलावा वह धमाल 4, गोलमाल 5 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

First published on: Apr 03, 2026 07:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.