Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

लव जेहाद के बीच नया खुलासा… मां बनने वाली हैं मोनालिसा, शादी के एक महीने में ही सुनाई खुशखबरी

Monalisa Bhosle: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ का नया मोड़ है. पिछले महीने मार्च में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान (Farman Khan) से केरल में मंदिर में शादी की थी, जिसके बाद से ये रिश्ता लगातार विवादों में बना हुआ है.

शादी के तुरंत बाद इस मामले को 'लव जिहाद' से जोड़कर देखा जाने लगा. वहीं, मोनालिसा के परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए, कहा कि वो शादी के वक्त नाबालिग थीं, और उन्हें बहला-फुसलाकर ये कदम उठवाया गया.

मामला इतना बढ़ा कि जांच में ये सामने आया, कि शादी के समय उनकी उम्र कानूनी सीमा से कम थी, जिसके बाद फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया.

अब इस कहानी में एक नया ट्विस्ट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मध्य प्रदेश पुलिस जांच के सिलसिले में कोच्चि पहुंची, तो फरमान खान ने दावा किया, कि मोनालिसा प्रगेनेंट हैं. इसी वजह से वो ट्रेवल नहीं कर सकतीं, और न ही पुलिस के सामने पेश हो सकती हैं.

पुलिस अब इस दावे की सच्चाई जानने के लिए मेडिकल टेस्ट कराने की तैयारी में है. दूसरी तरफ, मोनालिसा के परिवार ने पहले ही मध्य प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया.

हालांकि, इस बीच केरल हाई कोर्ट से कपल को राहत मिल गई है. अदालत ने फरमान खान की गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगा दी है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है.

इस पूरे विवाद पर फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मामले को लेकर सिस्टम पर सवाल उठाए, और कहा कि ये पूरा घटनाक्रम कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है.

उन्होंने दावा किया कि इस केस में कई तरह के दबाव और नेटवर्क काम कर रहे हैं. बहरहाल, ये मामला कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है. अब सबकी नजर पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस हाई प्रोफाइल विवाद की सच्चाई सामने आ सके.

First published on: Apr 22, 2026 12:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.