---विज्ञापन---

खूबसूरती में रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, जूही चावला को टक्कर देती थी ये हीरोइन, अंडरवर्ल्ड के डर से रातोंरात हुई गायब, अब करती हैं ये काम

90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का काफी प्रभाव रहा. बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड की वजह से इंडस्ट्री की कई टॉप एक्ट्रेसेस का करियर का बर्बाद हो गया. इसमें एक नाम एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का भी गिना जाता है. लेकिन आज हम आपको 90s की एक बहुत ही हसीन और खूबसूरत अदाकारा से मिलवा रहे हैं. जिनकी पॉपुलैरिटी उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने लगी और बाद में एक्ट्रेस ने अंडरवर्ल्ड के डर से इंडस्ट्री छोड़ दी.

हम बात कर रहे हैं साउथ की बेहतरीन अदाकारा साक्षी शिवानंद की, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंडरवर्ल्ड के साथ एक वाकये ने बॉलीवुड में उसके बढ़ते करियर को खत्म कर दिया. और बाद में साक्षी ने इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया.

साक्षी शिवानंद ने साल 1993 में आई तेलुगु फिल्म 'अन्ना वदिना' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. साक्षी ने 'जनम कुंडली' और 'पापा कहते हैं' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, लेकिन 90 के दशक में उन्हें तमिल और तेलुगु फिल्मों से ज्यादा शोहरत मिली.

2000 के दशक में, साक्षी ने फिर बॉलीवुड में अपनी वापसी की और उन्होंने 'आपको पहले भी कहीं देखा है' जैसी फिल्मों में काम किया. बड़े पर्दे पर गोविंदा संग उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई. लेकिन साक्षी की पॉपुलैरिटी उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने लगी. उनपर अंडरवर्ल्ड ने नजरें गड़ा ली.

फिल्म 'तुम' पर साक्षी काम कर रही थीं. इस फिल्म का प्रोड्यूसर कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था. इसमें सैफ अली खान लीड रोल में थे. साल 2013 में DNA को दिए एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए कहा था, "जब मुझे पता चला कि फिल्म का प्रोड्यूसर अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है, तो मैं बहुत डर गई थी. हर कोई मुझसे कह रहा था कि बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के तार बहुत गहरे जुड़े हुए हैं. मैं पूरी तरह से घबरा गई थी. मैं वहां से भागकर तेलुगु और कन्नड़ फिल्में करने लगी."

ऐसे में आगे चलकर साक्षी ने अपना नंबर बदल लिया और बाद में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं. सालों बाद साक्षी ने कहा था, "अगर मैं अंडरवर्ल्ड के साथ उस वाकये के बाद इतनी न घबराती, तो शायद मैं यहीं काम करती रहती. लेकिन मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर भाग गई. मैं सचमुच अंदर तक हिल गई थी. 'तुम' का प्रोड्यूसर मुझे फोन करता था, इसलिए मुझे अपना नंबर बदलना पड़ा. किसी को नहीं पता था कि मैं कहां हूं. उस अनुभव की कीमत मुझे हिंदी सिनेमा में अपना करियर खोकर चुकानी पड़ी. मैंने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है' में काम किया था. हालांकि वह फिल्म हिट नहीं हुई थी, लेकिन लोगों ने मेरे काम को नोटिस किया था." रिपोर्ट्स के मुताबिक अब साक्षी शिवानंद एक सादा जीवन जीती हैं और उन्होंने शादी भी रचा ली है.

First published on: Apr 19, 2026 03:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.