---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर मौजूद 9 एपिसोड की एकदम तगड़ी मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, कहानी है हर हिस्सा है बेहद दमदार
अगर आप हॉरर और मिस्ट्री के शौकीन हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो न केवल डराए बल्कि आपको सोचने पर भी मजबूर कर दे, तो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर मौजूद 'दहन: राकन का रहस्य' (Dahan: Raakan Ka Rahasya) आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव है. 9 एपिसोड की यह सीरीज अंधविश्वास और आधुनिकता के बीच के संघर्ष को एक ऐसे खौफनाक मोड़ पर ले जाती है, जो शायद ही आपने पहले देखा हो.
'मुर्दों की धरती' शैलापुर का रहस्य- यह सीरीज राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है. गांव के लोगों का मानना है कि पास की पहाड़ी में एक प्राचीन राक्षस की आत्मा कैद है. यह रहस्यमयी माहौल कहानी की शुरुआत से ही एक गहरा तनाव पैदा करता है, जो अंत तक बना रहता है.
विज्ञान बनाम अंधविश्वास- सीरीज का मुख्य केंद्र टिस्का चोपड़ा (आईएएस अवनि राउत) और गांव के धर्मगुरुओं के बीच की जंग है. एक तरफ विकास और माइनिंग है, तो दूसरी तरफ सदियों पुरानी मान्यताएं. यह टकराव कहानी को साधारण हॉरर से उठाकर एक परिपक्व ड्रामा बनाता है.
खौफनाक हादसों का सिलसिला- जैसे ही कहानी में माइनिंग के लिए उस 'प्रतिबंधित' पहाड़ी को छेड़ा जाता है, गांव में अजीबोगरीब घटनाओं की शुरुआत होती है. निर्देशक विक्रांत पवार ने इन दृश्यों को इतनी बारीकी से फिल्माया है कि वे आपकी सांसें अटकाने के लिए काफी हैं.
बेहतरीन स्टारकास्ट- टिस्का चोपड़ा के साथ सौरभ शुक्ला, अंकुर नय्यर और राजेश तैलंग जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से हर किरदार को जीवंत कर दिया है. हर किरदार की अपनी एक परछाई और छिपा हुआ सच है, जो धीरे-धीरे परत-दर-परत खुलता है.
सीरीज को मिली है अच्छी रेटिंग- 2022 में रिलीज हुई इस सीरीज को IMDb पर 7.1 की शानदार रेटिंग मिली है. सीरीज का बैकग्राउंड म्यूजिक और छायांकन (Cinematography) इतना डार्क और प्रभावी है कि यह आपको अंत तक स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देगा.