---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद 8 एपिसोड की सबसे तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स है काफी जबरदस्त
अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर के दीवाने हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपकी रातों की नींद उड़ा दे, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद 'मंडला मर्डर्स' (Mandala Murders) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. 8 एपिसोड की यह सीरीज केवल कत्ल की कहानी नहीं, बल्कि खौफ और रहस्यों का एक ऐसा चक्रव्यूह है जिसमें एक बार आप फंसे, तो आखिरी एपिसोड तक देखे बिना नहीं उठ पाएंगे.
खौफनाक पैटर्न- सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण वो लाशें हैं जिन्हें एक खास 'मंडला' पैटर्न में रखा जाता है. पुलिस के लिए यह सिर्फ एक हत्या का केस नहीं, बल्कि एक पहेली है, जिसे सुलझाने में वे पूरी तरह उलझ जाते हैं.
साइकोलॉजिकल हॉरर- यह सीरीज केवल हिंसा नहीं दिखाती, बल्कि यह सीधे आपके दिमाग पर वार करती है. इसे एक 'साइकलॉजिकल हॉरर' के रूप में पेश किया गया है, जहाँ पुलिस अधिकारी अपनी निजी जिंदगी की उलझनों और केस की भयावहता के बीच पिस रहे हैं.
परफेक्ट थ्रिलिंग एक्सपीरियंस- अक्सर थ्रिलर सीरीज बीच में अपनी पकड़ खो देती हैं, लेकिन 'मंडला मर्डर्स' अपने 8 एपिसोड्स में पूरी तरह कसी हुई है. इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और डार्क सिनेमैटोग्राफी एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो रूह कंपाने के लिए काफी है.
जासूस और कातिल की जंग- सीरीज एक तरफ उस कातिल को दिखाती है जो कानून से कोसों दूर है, और दूसरी तरफ उन जासूसों को जो उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. यह 'लुका-छिपी' का खेल दर्शकों को आखिरी मिनट तक कुर्सी से बांधे रखता है.
नाम का रहस्य- सीरीज का नाम 'मंडला' ही इसकी सबसे बड़ी पहेली है. जो प्रतीक आमतौर पर शांति और ब्रह्मांड का माना जाता है, उसे यहां मौत के तांडव के साथ जोड़ दिया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर यह सब क्यों हो रहा है.