Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

Netflix की 5 सबसे डरावनी फिल्में, कहानी देख कांप उठेगा शरीर

Netflix Horror Movies: अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्में खासकर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक से बढ़कर एक 5 हॉरर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की डरावनी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

लुप्त- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2018 के आई फिल्म लुप्त का है. इस फिल्म को कहानी बेहद डरावनी है. इसकी कहानी एक बड़े बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, एक मनोचिकित्सक से सलाह लेकर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का फैसला करता है. लेकिन इसी बीच उनके साथ कुछ ऐसा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस फिल्म में जावेद जाफरी, निकी अनेजा वालिया और विजय राज लीड रोल में हैं. इसे आप एप्पल टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं

बुलबुल- साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म बुलबुल में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाउली दाम, राहुल बोस और परमब्रत चटर्जी लीड रोल में हैं. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म 1880 के बंगाल प्रेसीडेंसी की पृष्ठभूमि के खिलाफ एक बाल-वधू और उसकी मासूमियत से ताकत तक की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है.

बेताल- ये एक जॉम्बी हॉरर सीरीज है. इसकी कहानी बड़ी डरावनी और थ्रिलिंग है. 4 एपिसोड की इस सीरीज में नया हाइवे बनाने के लिए आदिवासियों को हटाने गए अफसरों का मुकाबला एक सदियों पुराने अभिशाप और ब्रिटिश सिपाहियों की जॉम्बी-सेना से होता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

काली कुही- नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस हॉरर फिल्म में शबाना आजमी, संजीदा शेख, रीवा अरोड़ा और सत्यदीप मिश्रा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. कन्या शिशु हत्या के इतिहास वाले एक गांव को एक परेशान आत्मा श्राप देती है. ऐसे में एक 10 साल की लड़की शिवांगी की है जो अपने परिवार को गांव के भयानक भूतों से बचाती हैं.

शैतान- अजय देवगन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये एक जबरदस्त सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल फिल्म है, जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी में एक परिवार की छुट्टियां तब भयानक सपने में बदल जाती है, जब एक घुसपैठिया उनकी जवान बेटी को अपने वश में कर लेता है और उसे अपने इशारों पर नचाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 19, 2026 10:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.