---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर मौजूद 5 सबसे तगड़ी सस्पेंस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स देख घूम जाएगा दिमाग

अगर आप सस्पेंस के शौकीन हैं और ऐसी फिल्में तलाश रहे हैं जो आखिरी मिनट तक आपको चैन से बैठने न दें, तो जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर मौजूद ये 5 फिल्में आपके लिए 'मस्ट-वॉच' हैं. इन फिल्मों में केवल कत्ल की गुत्थी नहीं है, बल्कि इंसानी दिमाग की चालाकी और व्यवस्था की कमियों का ऐसा मेल है, जो आपको हैरान कर देगा.

7th डे (7th Day)- साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की यह मलयालम थ्रिलर अपनी 'डार्क टोन' और रहस्यमयी माहौल के लिए मशहूर है. एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर की कहानी, जो क्रिसमस की रात एक उलझे हुए केस को सुलझाने निकलता है. इस फिल्म का 'शॉकिंग क्लाइमैक्स' इतना जबरदस्त है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी आप सन्न रह जाएंगे.

विक्रम वेधा (Vikram Vedha)- 'विक्रम-बेताल' की पौराणिक कथा को आधुनिक गैंगस्टर ड्रामा के रूप में पेश करने वाली यह फिल्म नैतिकता की सीमाओं को धुंधला कर देती है. एक ईमानदार पुलिस अफसर और एक शातिर अपराधी के बीच का यह 'चूहे-बिल्ली' का खेल सस्पेंस के साथ-साथ गहरी फिलॉसफी भी समेटे हुए है. फिल्म का हर मोड़ आपको सही और गलत के बीच उलझाए रखेगा.

तलवार (Talvar)- सच्ची घटना (आरुषि मर्डर केस) पर आधारित यह फिल्म केवल एक मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि हमारे सिस्टम की कड़वी सच्चाई का आईना है. इरफान खान की सधी हुई अदाकारी और मेघना गुलजार का बेहतरीन निर्देशन इस फिल्म को रोंगटे खड़े कर देने वाला बनाता है. फिल्म यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या वाकई इंसाफ सबको मिलता है?

दृश्यम (Drishyam)- सस्पेंस फिल्मों की बात हो और 'दृश्यम' का नाम न आए, यह मुमकिन नहीं. एक चौथी पास आम आदमी अपनी फैमिली को बचाने के लिए पुलिस और कानून की आंखों में कैसे धूल झोंकता है, यह फिल्म उसी की मिसाल है. फिल्म की पटकथा इतनी कसी हुई है कि हर सीन एक सुराग जैसा लगता है और इसका अंत आपके होश उड़ा देगा.

मजबूर (Majboor)- अगर आप क्लासिक सिनेमा के शौकीन हैं, तो अमिताभ बच्चन की 'मजबूर' आज भी उतनी ही असरदार है. कहानी एक ऐसे आदमी की है जो खुद को लाइलाज बीमारी से मरता हुआ मानकर एक जुर्म कबूल कर लेता है ताकि उसके परिवार को पैसे मिल सकें. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब उसे पता चलता है कि वह बच सकता है. यहीं से शुरू होता है असली सस्पेंस का खेल.