---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद 5 सबसे धांसू सस्पेंस थ्रिलर, क्लाइमैक्स उड़ाएगा होश

अगर आपको भी सस्पेंस भरा और धमाकेदार मूवीज की खोज में है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ मजेदार बॉलीवुड फिल्में, जबरदस्त सस्पेंस के साथ इन सारी फिल्मों की स्टोरी देखकर आप हैरान हो जाएंगे. इन सातों फिल्मों में आपको सस्पेंस के साथ रोमांस और मर्डर-मजिस्ट्री का भी तड़का मिलेगा. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.

Jaane Jaan- मिस्ट्री और थ्रिल से भरी इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आप चौक जाएंगे. इस फिल्म में करीना कपूर, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा मैन रोल में हैं. इस फिल्म की स्टोरी में एक सिंगल मदर की हैं, जो एक क्राइम केस में फंस जाती है. आगे की स्टोरी में काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेगी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Anek- आयुष्मान खुराना की ये फिल्म देखकर आप सब के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म एक अफसर नार्थ-ईस्ट इंडिया में शांति वार्ता संभालने के लिए वहा जाता है. वहा जाकर वो मुक्केबाज एडो से मिलता है, जो नस्लीय दुर्व्यवहार करती है, फिर भी देश के लिए स्वर्ण पदक लाने का सपना देखती है. इस इल्म को आप नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं.

Phir Aayi Hasseen Dillruba- नेटफ्लिक्स पर ये एक जबरदस्त रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हैं, इस फिल्म में तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मेसी मैन रोल में हैं. फिल्म की कहानी रानी और रिशु नाम के कपल के आस-पास घूमती है, जो आगरा में पुलिस को चकमा देते हुए साथ में भागने का प्लान बनाते है. लेकिन जब उनदोनों के प्लान फैल हो जाते हैं, तब रानी अपने एक सीधे-सादे चाहने वाले से मदद मांगती हैं.

Irul- ये एक बहुत जबरदस्त मिस्ट्री हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिनका क्लाइमेक्स देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. इस फिल्म में एलेक्स और अर्चना कहीं जाते हैं लेकिन जाते हुए उनकी कार खराब हो जाती है और वो पास के एक घर में रुकते हैं. यहां से फिल्म एक अलग ही मोड़ ले लेती है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Sector 36- सेक्टर 36 एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. फिल्म में विक्रांत मेस्सी लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक अजीब तरह के आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चों को बुरी तरह मार डालता है. ये फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है.