---विज्ञापन---
फिल्म इंडस्ट्री के वो 5 डायरेक्टर्स, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर की है सबसे तगड़ी कमाई

Top Film Directors: भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ डायरेक्टर ऐसे हुए हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर न केवल नोट छापे हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज किया है. जहां एक तरफ बड़े बजट की फिल्में हैं, तो दूसरी तरफ कहानियों का जादू है. 'धुरंधर 2' की भारी सफलता के बाद डायरेक्टर आदित्य धर का नाम भी इस लिस्ट में तेजी से ऊपर आया है. आइए जानते हैं उन 5 दिग्गजों के बारे में, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई का आंकड़ा छुआ है.

एस. एस. राजामौली (4250 करोड़)- राजामौली का नाम आज पूरी दुनिया में गूंजता है. 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों से उन्होंने करीब 12 फिल्मों के जरिए 4250 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. उनका विजन और भव्य सेट उन्हें इस लिस्ट में सबसे ऊपर रखते हैं.

रोहित शेट्टी (3450 करोड़)- रोहित शेट्टी को 'एक्शन का बादशाह' कहा जाता है. मसाला फिल्मों और कारों के धमाकों के शौकीन रोहित ने अपनी 17 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कुल 3450 करोड़ रुपये की कमाई की है. उनकी फिल्में रिलीज होते ही सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ती है.

सुकुमार (2700 करोड़)- साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार की 'पुष्पा' जैसी फिल्मों ने देशभर में सनसनी मचा दी थी. अपनी 9 फिल्मों के जरिए उन्होंने करीब 2700 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. सुकुमार की अनोखी कहानी कहने की कला दर्शकों को हमेशा कुछ नया देती है

आदित्य धर (2600 करोड़ से ज्यादा)- 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद आदित्य धर का नाम हर जुबां पर है. उन्होंने मात्र 3 फिल्मों में ही 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छूकर सबको हैरान कर दिया है. इतनी कम फिल्मों में इतनी बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाना वाकई में एक बड़ी उपलब्धि है.

राजकुमार हिरानी (2450 करोड़)- राजकुमार हिरानी की फिल्मों में कंटेंट और इमोशन का जो मेल मिलता है, वह बहुत कम डायरेक्टर्स के पास है. उन्होंने अपनी 6 फिल्मों के जरिए करीब 2450 करोड़ रुपये कमाए हैं. उनकी फिल्में न सिर्फ पैसे कमाती हैं, बल्कि लोगों को एक संदेश भी देती हैं.