---विज्ञापन---
2026 में बजा इन फिल्मों का डंका, ओपनिंग डे पर की सबसे ज्यादा कमाई

साल 2026 में तमाम फिल्में रिलीज हुई हैं. हालांकि कुछ ही फिल्में है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं और इन मूवीज ने ओपनिंग डे पर भी शानदार कलेक्शन किया है. वहीं आज हम कुछ ऐसी ही मूवीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनका ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 2026 में शानदार रहा है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

धुरंधर 2: धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म का ग्रॉस ओपनिंग डे कलेक्शन 205.2 करोड़ रहा है. वहीं फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में 1750 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

द राजा साब: लिस्ट में दूसरा नाम प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब का है. इस फिल्म का ओपनिंग डे पर ग्रॉस कलेक्शन 100.6 करोड़ का रहा है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.

माना शंकरा वर प्रसाद गारू: माना शंकरा वर प्रसाद गारू ने ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 71.2 करोड़ का किया था. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

उस्ताद भगत सिंह: साउथ फिल्म उस्ताद भगत सिंह का नाम भी इसमें शामिल है. इस मूवी ने ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 48.2 करोड़ का किया था.

बॉर्डर 2: बॉर्डर 2 भी साल 2026 की हिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ग्रॉस कलेक्शन 41.6 करोड़ का किया था.

पराशक्ति: फिल्म पराशक्ति एक पॉलिटिकल फिक्शनल ड्रामा है और इसने ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 24.8 करोड़ का किया था.

भूत बंगला: आखिर में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' का नाम भी है. जो कि 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 23.6 करोड़ का रहा है.