---विज्ञापन---
Netflix पर गर्दा उड़ा रही 2 घंटे 21 मिनट की ये तगड़ी फिल्म, IMDb से मिली है धांसू रेटिंग
अगर आप भी स्कूल के दिनों की यादों और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानियों के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद 2 घंटे 21 मिनट की यह तमिल फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन वीकेंड वॉच साबित हो सकती है. 'विद लव' (With Love) नाम की इस फिल्म ने अपनी सादगी और इमोशनल कहानी के दम पर IMDb पर 7.7 की शानदार रेटिंग हासिल की है.
स्कूल के सुनहरे दिनों की यादें- यह फिल्म हमें वापस उन गलियों में ले जाती है जहां स्कूल का जीवन और पहली मोहब्बत सबसे खास होती थी. कहानी इस बात पर जोर देती है कि बचपन और स्कूल के समय बिताए गए पल इंसान की पूरी जिंदगी के लिए कितनी बड़ी पूंजी होते हैं. अगर आप '96' या 'ऑटोग्राफ' जैसी पुरानी यादों वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो यह आपको बेहद पसंद आएगी.
सत्या और मनीषा की उलझी हुई दास्तां- फिल्म की कहानी मुख्य रूप से मनीषा और सत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत सत्या से होती है, जिसके घरवाले उसके लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे होते हैं. सत्या की बहन उसकी मुलाकात एक लड़की से फिक्स कराती है, जहां से कहानी में एक भावुक मोड़ आता है.
जब पहली मुलाकात में ही टूटा सत्या का दिल- सत्या जिस लड़की से शादी के लिए मिलने जाता है, वह उसे एक ऐसी सच्चाई बताती है जिसे सुनकर उसके होश उड़ जाते हैं. लड़की साफ कह देती है कि उसका पहले से ही एक बॉयफ्रेंड है और वहजा उसे साथ लेकर भी आई है. यह सुनकर सत्या का दिल टूट जाता है और यहीं से फिल्म एक नई दिशा पकड़ती है.
सस्पेंस और इमोशन्स का तड़का- फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब सत्या की जिंदगी में दोबारा से प्यार और पुरानी यादों की एंट्री होती है. क्या सत्या को अपना सच्चा प्यार मिल पाएगा? क्या मनीषा और सत्या की कहानी मुकम्मल होगी? इन सवालों के जवाब पाने के लिए आपको फिल्म का अंत देखना होगा, जो काफी इमोशनल और सुकून देने वाला है.
क्यों देखें यह फिल्म?- 2 घंटे 21 मिनट की यह फिल्म बिंज वॉच के लिए परफेक्ट है. IMDb पर इसे 7.7 की दमदार रेटिंग मिली है, जो इसकी क्वालिटी बयां करती है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और गाने कहानी की गहराई को और बढ़ा देते हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हिंदी डबिंग के साथ भी उपलब्ध है.