---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ जैसी दमदार और तगड़ी है ये 2 घंटे 20 मिनट की स्पाई थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस से भरी हुई है पूरी कहानी

अगर आपको रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का स्पाई-यूनिवर्स और जासूसी की दुनिया पसंद आई है, तो 2 घंटे 20 मिनट की यह फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी. आलिया भट्ट स्टारर 'राजी' (Raazi) केवल एक जासूसी कहानी नहीं, बल्कि देश के प्रति अटूट निष्ठा और बलिदान की एक ऐसी मिसाल है, जिसे हर सिनेमा प्रेमी को देखना चाहिए.

एक आम लड़की से जासूस बनने का सफर- फिल्म की कहानी 'सहमत' (आलिया भट्ट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कॉलेज जाने वाली साधारण लड़की है. लेकिन अपने पिता की आखिरी इच्छा और देश की सुरक्षा के लिए वह एक जासूस बनने का कठिन रास्ता चुनती है. उसकी ट्रेनिंग और एक दुश्मन देश में जाकर अपनी पहचान छुपाने का संघर्ष फिल्म को बेहद रोमांचक बनाता है.

सच्ची घटना और 'कॉलिंग सहमत' का आधार- 'राजी' लेखक हरिंदर सिक्का के मशहूर उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' (Calling Sehmat) पर आधारित है. कहा जाता है कि यह एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की है. फिल्म की पटकथा इतनी कसी हुई है कि आप एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे.

मेघना गुलजार का निर्देशन और आलिया की एक्टिंग- फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, जिन्होंने जासूसी की दुनिया को बिना किसी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए, बेहद संजीदगी और यथार्थ के साथ पेश किया है. आलिया भट्ट ने 'सहमत' के किरदार में अपनी मासूमियत और साहस का जो संतुलन दिखाया है, वह काबिले तारीफ है. यह फिल्म आलिया के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस मानी जाती है.

विक्की कौशल का सधा हुआ किरदार- फिल्म में विक्की कौशल ने एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी 'इकबाल' की भूमिका निभाई है. विक्की ने इस किरदार को इतनी शालीनता से निभाया है कि दर्शक उनके प्रति भी सहानुभूति महसूस करने लगते हैं. आलिया और विक्की के बीच की केमिस्ट्री और रिश्तों का तनाव फिल्म को इमोशनल गहराई देता है.

देशभक्ति का एक अलग नजरिया- अक्सर स्पाई फिल्मों में सिर्फ एक्शन और गोलीबारी दिखाई जाती है, लेकिन 'राजी' दिखाती है कि एक जासूस को मानसिक रूप से कितनी प्रताड़ना झेलनी पड़ती है. यह फिल्म सिखाती है कि देश की रक्षा के लिए कभी-कभी अपनी नैतिकता और जज्बातों की भी कुर्बानी देनी पड़ती है.

कहां देखें- देशभक्ति के जज्बे से भरी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और नेटफिलिक्स पर उपलब्ध है.