Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर चुपके से रिलीज हुई 2 घंटे 2 मिनट की तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स है बेहद खतरनाक

---विज्ञापन---

अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो दिमाग की बत्ती जला दे, तो 'मृत्युंजय' आपके लिए एकदम सही फिल्म है. यह फिल्म 3 अप्रैल से चुपके से रिलीज हुई है और आते ही सस्पेंस के शौकीनों के बीच छा गई है. टॉलीवुड के चमकते सितारे श्री विष्णु ने इसमें लीड रोल निभाया है. यह सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि इसमें एक प्यारी सी बच्ची और एक आम आदमी के बीच के इमोशनल रिश्ते को भी बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.

मार्केटिंग वाला बना जासूस- फिल्म की कहानी 'जय' नाम के एक लड़के की है. जय काम तो एक अखबार के मार्केटिंग विभाग में करता है, लेकिन उसका असली शौक है रिपोर्टिंग करना. वह चाहता है कि दुनिया के सामने सच आए. उसकी यही 'जासूसी' वाली आदत उसे एक ऐसी मुसीबत में डाल देती है, जहां उसकी अपनी जान पर बन आती है.

---Advertisement---

हादसे या कत्ल?- शहर में कुछ ऐसी मौतें होती हैं जो देखने में एकदम नॉर्मल एक्सीडेंट जैसी लगती हैं. पुलिस और कानून के लिए ये सिर्फ इत्तेफाक हैं, लेकिन जय को दाल में कुछ काला लगता है. वह जब अपने स्तर पर जांच शुरू करता है, तो उसे पता चलता है कि ये हादसे नहीं बल्कि बहुत ही शातिर तरीके से किए गए कत्ल हैं.

मासूम बच्ची और जय का रिश्ता- फिल्म में एक बहुत ही भावुक मोड़ तब आता है, जब जय की मुलाकात एक छोटी सी बच्ची से होती है. उस बच्ची ने अपने पिता को खो दिया है और वह इतनी सदमे में है कि मुस्कुराना तक भूल गई है. जय उस बच्ची को इंसाफ दिलाने की कसम खाता है और यहीं से फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ ढेर सारा इमोशन जुड़ जाता है.

---Advertisement---

अकेले ही लड़ी सिस्टम से जंग- जब जय अपनी खोजबीन लेकर पुलिस अफसर सीता परशुराम के पास जाता है, तो कोई उसकी बात पर यकीन नहीं करता. सब उसे पागल समझते हैं. पर जय हार नहीं मानता. वह बिना किसी सरकारी मदद के, अकेले ही उस खूंखार कातिल और उसके पीछे छिपे बड़े गिरोह का पीछा करने निकल पड़ता है.

हिला देने वाला क्लाइमेक्स- फिल्म लगभग 2 घंटे की है, लेकिन आखिरी के 20-25 मिनट आपके रोंगटे खड़े कर देंगे. कातिल कौन है और वह इन मौतों को अंजाम क्यों दे रहा था, यह राज जब खुलता है तो दर्शक दंग रह जाते हैं. श्री विष्णु की एक्टिंग और फिल्म का खतरनाक अंत इसे इस हफ्ते की सबसे 'धांसू' फिल्म बनाता है.

---Advertisement---

हिंदी में भी मौजूद- अगर आप 'दृश्यम' जैसी फिल्में पसंद करते हैं, तो पॉपकॉर्न लेकर बैठ जाइए. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी उपलब्ध है और इसे आप अपने परिवार के साथ भी देख सकते हैं.

First published on: Apr 06, 2026 11:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola