---विज्ञापन---
2 घंटे 16 मिनट की तगड़ी साइकोलॉजिकल मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस देख घूम जाएगा दिमाग

अगर आप 'दृश्यम' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों के शौकीन हैं और किसी ऐसी कहानी की तलाश में हैं जो शुरू होते ही आपके दिमाग पर कब्जा कर ले, तो फहद फासिल और साई पल्लवी की फिल्म 'अथिरन' (Athiran) आपके लिए एक परफेक्ट ट्रीट है. 2 घंटे 16 मिनट की यह साइकोलॉजिकल मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म अपने सस्पेंस और झकझोर देने वाले क्लाइमैक्स के लिए जानी जाती है.

साइकोलॉजिकल थ्रिलर की मास्टरक्लास- 2019 में रिलीज हुई 'अथिरन' एक ऐसी फिल्म है जो हर पल मिस्ट्री और डर का माहौल बनाए रखती है. निर्देशक विवेक ने इस फिल्म को इस तरह बुना है कि दर्शक अंत तक असली कातिल या रहस्य का अंदाजा नहीं लगा पाते. फिल्म की पूरी कहानी साई पल्लवी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस मूवी की असली जान है.

एक घर, लाशें और एक रहस्यमयी लड़की- फिल्म की कहानी की शुरुआत बेहद खौफनाक है. जब लक्ष्मी अपने घर पहुंचती है, तो वहां चारों ओर परिवार के सदस्यों की लाशें बिछी होती हैं. वहीं एक कमरे में उसकी भतीजी नित्या (साई पल्लवी) अकेले एक धागे से खेलती नजर आती है. शुरुआत में ऐसा लगता है कि नित्या की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और शायद ये हत्याएं उसी ने की हैं, लेकिन असली खेल तब शुरू होता है जब कहानी 5 साल आगे बढ़ती है.

फहद फासिल और साई पल्लवी की जुगलबंदी- मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार—फहद फासिल और साई पल्लवी—ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. फहद एक डॉक्टर के रूप में इस रहस्य की परतों को खोलते नजर आते हैं, वहीं साई पल्लवी ने बिना ज्यादा संवादों के अपनी शारीरिक भाषा (Body Language) से दर्शकों को डराया भी है और भावुक भी किया है. फिल्म में अतुल कुलकर्णी और प्रकाश राज (कैमियो) जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

बजट से दोगुना कलेक्शन और जबरदस्त रेटिंग- महज 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कहानी के दम पर 10.82 करोड़ की शानदार कमाई की थी. पिछले 6 सालों से यह फिल्म ओटीटी पर मिस्ट्री-थ्रिलर प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है. हर सीन में बढ़ता तनाव और बैकग्राउंड म्यूजिक इसे एक 'मस्ट-वॉच' (Must Watch) फिल्म बनाता है.

कहां देख सकते हैं यह फिल्म- अगर आप इस वीकेंड को रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो 'अथिरन' जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर उपलब्ध है. इसके अलावा, अच्छी खबर यह है कि यह फिल्म यूट्यूब (YouTube) पर भी हिंदी डब वर्जन में मुफ्त में देखी जा सकती है.