Tuesday, 24 February, 2026

---विज्ञापन---

Panchayat 4 का जलवा, बनी बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज; सचिव जी छाए, तो मंजू देवी का दिखा दबदबा

ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' जिसने हर दिल में अपनी खास जगह बनाई है, उसकी जीत का सिलसिला लगातार जारी है, हाल ही में सीजन 4 ने एक और नया अध्याय लिखा है, सचिव जी की ये 'पंचायत' OTT की बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज बन गई है. इसी के साथ इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.

Panchayat Season 4: टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत‘ ने एक बार फिर साबित कर दिया है, कि क्यों ये ओटीटी की सबसे चहेती और भरोसेमंद सीरीज मानी जाती है. Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा ‘पंचायत सीजन 4‘ इन दिनों अवॉर्ड्स के मंच पर छाया हुआ है. हाल ही में हुए आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में इस सीरीज ने कुल 6 बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर लिए, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी का ग्राफ और ऊंचा हो गया है.

देश के ग्रामीण इलाकों की सादगी ने जीता दिल

भारत के ग्रामीण इलाकों की सादगी, दमदार कॉमेडी और इमोशनल कहानी के लिए मशहूर ‘पंचायत’ ने इस बार ‘बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज’ का खिताब जीतकर सभी का दिल जीत लिया. शो के डायरेक्टर्स दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय को बेस्ट डायरेक्टर कॉमेडी (वेब सीरीज) का अवॉर्ड मिला. दोनों ने जिस खूबसूरती से गांव की सच्चाई और हल्की फुल्की कॉमेडी को पर्दे पर उतारा है, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

---विज्ञापन---

‘पंचायत’ के हर किरदार ने शो में डाली जान

‘सचिव जी’ यानी जितेंद्र कुमार ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से बाजी मार ली है. अभिषेक त्रिपाठी के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर कॉमेडी का अवॉर्ड मिला. वहीं, मंजू देवी के रोल में नजर आ रहीं दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस कॉमेडी जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.

इन अवॉर्डों पर रहा ‘पंचायत’ का दबदबा

सपोर्टिंग कैटेगरी में भी ‘पंचायत’ का दबदबा साफ नजर आया. प्रह्लाद चा के किरदार में दिल जीतने वाले फैसल मलिक को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कॉमेडी, जबकि क्रांति देवी बनीं सुनीता राजवार को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कॉमेडी का अवॉर्ड मिला. इन जीतों ने साबित कर दिया, कि पंचायत का हर किरदार दर्शकों के दिल में बसता है.

कब से चल रहा सीरीज की जीत का सिलसिला?

साल 2020 में लॉन्च हुई, ये सीरीज एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है, जो गांव में पंचायत सचिव बनकर आता है, और वहीं की जिंदगी में रम जाता है. The Viral Fever (TVF) की ये फ्रेंचाइजी पहले भी IIFA डिजिटल और दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में सम्मानित हो चुकी है. ‘पंचायत’ का ये जीत का सिलसिला साफ दिखाता है, कि ये आज भी भारत की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा वेब सीरीज बनी हुई है.

First published on: Feb 24, 2026 01:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.