Money Heist Season 6: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ के नए सीजन को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही मेकर्स इस सीरीज का नया सीजन दर्शकों के सामने ला सकते हैं. दरअसल, हाल ही में ‘बर्लिन सीजन 2’ की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने एक नया टीजर जारी किया, जिसके कैप्शन में लिखा- ‘मनी हाइस्ट की दुनिया जारी है.’ इस टीजर ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. हालांकि मेकर्स ने अभी इसे लेकर ये साफ नहीं किया गया है कि आखिर उनका ये अगला प्रोजेक्ट क्या होगा. क्या एक नया स्पिन-ऑफ होगा, या ‘मनी हाइस्ट’ का सीजन 6 होगा या फिर कुछ अलग देखने को मिलेगा.
क्या सच में आ रहा Money Heist Season 6?
बता दें नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बर्लिन’ का दूसरा सीजन 15 मई को दुनियाभर में रिलीज हो रहा है. इसकी अनाउंसमेंट को और भी खास बनाने के लिए सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स ने एक दमदार पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में मेकर्स ने लाल जंपसूट पहने लोग, गोल्ड बार्स, पैसे और हथियार दिखाई दिए. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया- ‘बेला चाओ अब भी गूंज रहा है… मनी हाइस्ट की दुनिया जारी है.’ इस पोस्ट और कैप्शन को देखकर हर कोई तरह-तरह के अंदाजे लगा रहा है.
अबतक आ चुके हैं 5 दमदार सीजन
बात करें नेटफ्लिक्स की सीरीज मनी हाइस्ट की तो, ये एक स्पेनिश हाइस्ट क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसे एलेक्स पिना ने बनाया है. ये सीरीज प्रोफेसर की लीडरशिप में दो लंबी-तैयारी वाली चोरियों की कहानी बताती है- एक स्पेन की रॉयल मिंट पर और दूसरी बैंक ऑफ स्पेन पर आधारित है. अबतक इसके 5 सीजन आ चुके हैं. इसके पहला सीजन साल 2017 में स्ट्रीम हुआ था. इसके बाद आखिरी सीरीज 2021 में. इस सीरीज में टोटल 41 एपिसोड है और इसकी थ्रिलिंग कहानी ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं.
कब आएगा ‘मनी हाइस्ट’ का 6वां सीजन?
हालांकि 6वें सीजन पर अभी कंफर्मेशन नहीं है लेकिन मेकर्स द्वारा दी गई इस अपडेट ने मनी हाइस्ट को लेकर दुनियाभर में क्रेज बढ़ा दिया है. ओरिजिनल सीरीज खत्म होने के सालों बाद, अब नेटफ्लिक्स ने इशारा दिया है कि ये मशहूर हाइस्ट यूनिवर्स अभी खत्म नहीं हुआ है. अब ऐसे में देखना होगा कि इसे लेकर क्या कुछ नया सामने आता है.