---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 की OTT रिलीज फिक्स! मई में इस दिन रिलीज होगा ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' का 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. जल्द ही इसका अनकट वर्जन रिलीज होने वाला है

Dhurandhar 2 OTT Release

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. दर्शक बेसब्री से इसका ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है.

मई में इस दिन रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

19 मार्च को रिलीज हुई स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ अब दुनियाभर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. मेकर्स इसका एक स्पेशल एक्सटेंडेड वर्जन ‘रॉ एंड अनदेखा’ लेकर आ रहे हैं, जो इंटरनेशनली 15 मई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा.

---विज्ञापन---

दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

इसके साथ अब ये साफ होता दिख रहा है कि धुरंधर 2 दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. एक फिल्म का एक्सटेंडेट वर्जन इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और दूसरा जियोहॉटस्टार पर, क्योंकि भारत में इसके स्ट्रीमिंग अधिकार जियोहॉटस्टार के पास हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड की दिखाई गई थी, वहीं ओटीटी पर आ रहे नए वर्जन की अवधि 3 घंटे 52 मिनट है.

---विज्ञापन---
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे शानदार कलाकार शामिल है. इसका डायरेक्शन आदित्य धार ने किया है. इसका पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसने धुआंधार कमाई करते हुए ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड बनाया. इसका सीक्वल, धुरंधर द रिवेंज, उससे भी बड़ी हिट साबित हुआ और नए रिकॉर्ड बनाए. ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2026 03:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.