---विज्ञापन---

Aspirants के नए सीजन को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, इस दिन होगी रिलीज, अब की कहानी होगी सबसे अलग

Aspirants New Season: प्राइम वीडियो की सीरीज 'एस्पिरेंट्स' एक फिर नए अंदाज में लौट रही है. हाल ही में मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी किया.

Aspirants New Season: छात्रों के संघर्ष को दिखाती टीवीएफ सीरीज एस्पिरेंट्स ने अपनी कहानी ने हर किसी का दिल जीता है. इसका पहला सीजन 2021 में रिलीज किया गया और दूसरा सीजन 2023 में, इन दोनों सीजन की कहानी और किरदारों को काफी तारीफ मिली. इसी को देखते हुए मेकर्स ने सीरीज के तीसरे सीजन की घोषणा कर दी है. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी. ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3′ का इंतजार अब खत्म हो चला है. मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बता दी है.

‘एस्पिरेंट्स’ का नया सीजन

अमेजन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज का पोस्टर जारी किया और लिखा, “तैयारी सिर्फ करियर की नहीं बल्कि रिश्तों की भी होती है. पोस्टर में इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हुआ, जो 13 मार्च रखी गई है. बता दें टीवीएफ की इस सीरीज ने UPSC छात्रों के संघर्ष को बहुत बारीकी से दिखाया है. ऐसे में सीरीज के नए पोस्टर को देखकर इसमें काफी कुछ नया देखने को मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. मेकर्स की मानें तो नए सीजन को कहानी काफी दिलचस्प और खास होने वाली है.

---विज्ञापन---

दीपेश सुमित्रा जगदीश ने इस सीरीज का निर्देशन किया है. इसके तीसरे सीजन में नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे. वहीं जतिन गोस्वामी के साथ ही और भी कई नए कलाकारों की इस सीजन में नई एंट्री हुई है.

First published on: Mar 02, 2026 11:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.