Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix-JioHotstar पर देखें Anurag Kashyap की ये 5 मूवीज-सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

Anurag Kashyap Movies on OTT: अनुराग कश्यप ने बेहतरीन मूवीज और सीरीज बॉलीवुड को दी है। आप इन मूवीज और सीरीज को नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज-सीरीज हैं।

---विज्ञापन---

Anurag Kashyap Movies on OTT: डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड छोड़ने का फैसला ले लिया है। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को टॉक्सिक भी कहा है। आज हम आपको अनुराग की उन मूवीज और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप फ्री टाइम में आराम से देख सकते हैं। वहीं इन्हें देखकर आप बोर भी नहीं होंगे। ये आपको नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर मिल जाएंगी। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Dabba Cartel चलाने वालीं 5 एक्ट्रेस कौन? जो सुनील ग्रोवर के एक दांव से दहशत में

---विज्ञापन---

Dobaara

तापसी पन्नू की इस थ्रिलर मिस्ट्री को भी अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इसमें तापसी के साथ-साथ पावेल गुलाटी, मधुरिमा रॉय और राहुल भट मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Bombay Velvet

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर इस क्राइम थ्रिलर मूवी को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें रणबीर और अनुष्का के साथ-साथ करण जौहर और केके मेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इसे भी अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।

---विज्ञापन---

Lust Stories

इस रोमांस ड्रामा सीरीज को भी अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इसमें कियारा आडवाणी, राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, रणदीप झा और नील भूपालम मुख्य भूमिका में हैं। इसे अनुराग कश्यप और जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

---विज्ञापन---

Mukkabaaz

विनीत कुमार सिंह की ये स्पोर्ट्स एक्शन मूवी भी अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की है। वहीं इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। मूवी में विनीत के साथ-साथ अनुराग कश्यप, जिमी शेरगिल, रवि किशन और जोया हुसैन मुख्य किरदार में नजर आए हैं।

---विज्ञापन---

Choked

सैयामी खेर की ये थ्रिलर ड्रामा मूवी भी काफी बेहतरीन है। इसे देखकर आप बिल्कुल भी बोर नहीं हो पाएंगे। वहीं इसमें सैयामी के साथ-साथ राजश्री देशपांडे, रोशन मैथ्यू और अदिति कल्कुंते मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Top 10 TV Personality: Anupama को पछाड़ ये एक्ट्रेस बनी नंबर वन, जानें लिस्ट में कौन-कौन?

First published on: Mar 06, 2025 10:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola