---विज्ञापन---

कौन है 23 साल का निकोडेम सिजेव्स्की? जिसका एक महीने बाद मिला शव, परिवार और फैंस का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां 23 साल के यूट्यूबर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

पोलैंड के मशहूर यूट्यूबर निकोडेम सिजेव्स्की उर्फ लिल नार्सिज की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान कर दिया है. महज 23 साल की उम्र में इस इंटरनेट स्टार का निधन हो गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वो करीब एक महीने से लापता थे, और अब उनका शव क्रोएशिया में मिला है. इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस सदमे में हैं, और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

क्रोएशिया में मिला यूट्यूबर का शव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिल नार्सिज से आखिरी बार 8 अप्रैल को संपर्क हुआ था. उन्होंने अचानक गायब होने से पहले अपने परिवार से बात की थी, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया. परिवार और फैंस लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे. बाद में पोलैंड के ग्लिविस पुलिस ने पुष्टि की कि क्रोएशिया में मिले शव की पहचान निकोडेम सिजेव्स्की के रूप में हुई है.

---विज्ञापन---

क्या थी मौत की वजह?

हालांकि, अब तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है. लिल नार्सिज यूट्यूब की दुनिया का जाना-माना नाम थे. उन्होंने अपने मजेदार कॉमेडी वीडियो, लाइफस्टाइल कंटेंट और वायरल डिस ट्रैक्स से लाखों लोगों का दिल जीता था. एक समय पर उनके यूट्यूब चैनल पर 4.5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे.

---विज्ञापन---

जबरदस्त थी यूट्यूबर की पॉपुलैरिटी

भले ही पिछले कुछ सालों से वो ज्यादा एक्टिव नहीं थे, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कभी कमी नहीं आई. उनकी बेबाक शैली और अलग अंदाज के कारण फैंस उन्हें खूब पसंद करते थे, लेकिन जब उनके लापता होने की खबर सामने आई थी, तब सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ढूंढने के लिए कैंपेन तक चलाए थे. कई लोगों ने उम्मीद जताई थी, कि वो सुरक्षित लौट आएंगे, लेकिन अब उनकी मौत की खबर ने हर किसी को भावुक कर दिया है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

बहरहाल, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं, और फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी यादें शेयर कर रहे हैं, कई फैंस का कहना है, कि उन्होंने बचपन से लिल नार्सिज के वीडियो देखे थे, और उनका कंटेंट हमेशा उन्हें हंसाता था. अब इस युवा यूट्यूबर के अचानक निधन ने इंटरनेट की दुनिया को गहरा झटका दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2026 10:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.